Bihar

भ्रष्ट अंचलाधिकारियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में नीतीश सरकार, सात दर्जन से अधिक CO के खिलाफ चल रही जांच

बिहार में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में एलान किया था कि सरकार आरजेडी कोटे के सभी विभागों की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर उन सभी विभागों में विभागीय जांच चल है जिन विभागों का जिम्मा पिछली सरकार में आरजेडी के पास था। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी जांच जारी है और फिलहाल 90 सीओ समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है।

दरअसल, भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही डबल इंजन सरकार अब भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है। जरूरत पड़ने पर इसमें ईओयू की मदद सरकार लेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है और इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। शुरुआत में दो सीओ पर सरकार की गाज गिरी है। एक को जहां निलंबित किया गया है तो दूसरे के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि बिहार के तीन दर्जन अंचलाधिकारी किसी न किसी आरोप में जांच के दायरे में हैं जबकि 90 से अधिक अंचलाधिकारी के खिलाफ विभागीय स्थर पर जांच चल रही है। अधिकतर के खिलाफ पद के दुरुपयोग का आरोप है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। भ्रष्टाचार के सबूत मिलने पर उनकी संपत्ति तक को जब्त करने की तैयारी सरकार कर रही है। विभाग में सीओ और डीसीएलआऱ के कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का सरकारी स्कूलों से कटेगा नाम, होगी आधार सीडिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  Bihar School News: नए नियमानुसार बिहार में निजी…

1 घंटा ago

राजधानी पटना में जदयू नेता के घर घुसे एक दर्जन डकैत, प्रदेश उपाध्यक्ष को परिवार समेत बंधक बनाकर किया लूटपाट

बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने अब जदयू नेता के घर को अपना निशाना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में योगदान के डेढ़ महीने बाद ही सीनियर DCM सूचि सिंह का जबलपुर तबादला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- रेल मंडल में कार्यरत सीनियर डीसीएम…

2 घंटे ago

पटना मेट्रो के निर्माण में बाधा बन रहे मकानों पर चलेगा बुलडोजर, PMCH के पास राधाकृष्ण मंदिर भी हटेगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  पटना में मेट्रो रेल परियोजना के दो कॉरिडोर…

13 घंटे ago

शिक्षक दरबार में अब सुनी जायेगी शिक्षकों की समस्या, BEO और DEO लगायेंगे दरबार…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  शिक्षक दरबार में ही अब शिक्षकों की समस्याओं…

13 घंटे ago

नीतीश के सांसद संजय झा ने सदन में उठाया दरभंगा AIIMS का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से कर दी ये मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता संजय…

13 घंटे ago