Bihar

बिस्कोमान अध्यक्ष पद से हटाए गए राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह, आज विधान परिषद की सदस्यता छीनने की भी आशंका

आरजेडी MLC सुनील सिंह को बिस्कोमान अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी विधान परिषद की सदस्यता भी आज रद्द की जा सकती है। विधान परिषद की आचार समिति ने सुनील सिंह पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। इसमें कहा गया है कि वे लगातार सदन के अंदर 4 बैठकों में शामिल नहीं हुए हैं। 5वीं बैठक में वे आए, लेकिन अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया।

इसके साथ ही अनुशंसा पत्र में कहा गया है कि वे लगातार सदन के नेता, यानी मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते आ रहे हैं। उनका व्यवहार भी असंसदीय और लोकतंत्र के खिलाफ है। ऐसे में क्यों ना विधान परिषद से उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाए।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ प्रतिवेदन तैयार करने में उन लोगों ने काफी मेहनत की है। सदन में गरीबों, किसानों, वंचितों, बेरोजगारों की आवाज नहीं उठ सके, इसलिए यह किया गया है।

सुनील सिंह के आचरण के खिलाफ सत्ता पक्ष की तरफ से विधान परिषद के आचार समिति को पत्र लिखा गया था। तात्कालिक सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के सामने यह घटना हुई थी। आचार समिति ने सुनील सिंह पर लगाए गए आरोप की जांच की और अब पूरी गोपनीय रिपोर्ट सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंप दी। अनुशंसा पत्र को सदन के पटल पर रखा गया है।

जानें सुनील सिंह पर क्यों गिर सकती है गाज

आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह के लालू परिवार से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। ये राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई माने जाते हैं, यही कारण है कि हर साल राबड़ी देवी सुनील सिंह को राखी बांधती हैं। लालू परिवार के हर बड़े मौके पर सुनील सिंह साथ खड़े रहे हैं।

लालू और तेजस्वी यादव पर जब लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की कार्रवाई चल रही थी, लालू और तेजस्वी पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय गए थे तो देर रात तक सुनील सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बाहर खड़े रहे थे। कार्यकर्ताओं को एकजुट करना हो या लालू परिवार की हर परिस्थितियों में साथ देना सुनील सिंह हमेशा लालू के साथ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कलाकार पंजीकरण पोर्टल से प्रतिभा को दिलाई जाएगी पहचान, पोर्टल के माध्यम से प्रतिभा को मिलेगी पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं…

14 minutes ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से बाइक चोरी, CCTV फुटेज आया सामनें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय…

28 minutes ago

होमगार्ड सक्षमता जांच परीक्षा को लेकर समस्तीपुर DM ने की ब्रीफिंग, ADM आपदा को बनाया गया वरीय प्रभारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : होमगार्ड की शारीरिक दक्षता सक्षमता जांच…

1 hour ago

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तीन बार फेल होने पर भी परीक्षा में बैठ सकेंगे ये उम्मीदवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  पटना हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर…

11 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर के दिन बिहार में जन्मी बेटी, नाम रखा ‘सिंदूरी’

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की ओर से पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक का…

12 hours ago

मोरवा में आग लगने से तीन घर जल कर खाक, सिलेंडर में आग पकड़ने से स्थिति हुई भयावह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोरवा : मोरवा प्रखंड के चकसिकंदर वार्ड संख्या-2…

15 hours ago