Bihar

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या, घर में ही मिला शव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का बेरहमी से कत्ल हो गया है। दरभंगा में उनकी हत्या की गई है। अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है। मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के मुखिया भी हैं। जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी आरजेडी के साथ थे और महागठबंधन का हिस्सा थे।

पिछड़ा समुदाय से आने वाले मुकेश सहनी के पिता की हत्या बिहार में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। राज्य में कानून व्यवस्था पर यह कांड बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। इस हत्याकांड पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है। जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है।

मुंबई में थे मुकेश सहनी, अब लौट रहे दरभंगा

मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे। खबर मिलते ही वह दरभंगा लौट रहे हैं। एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने जीतन सहनी के कत्ल की पुष्टि की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ‘सन ऑफ मल्लाह’ कहे जाने वाले मुकेश सहनी की पार्टी लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबले में उतरी थी। हालांकि किसी भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली थी। तेजस्वी यादव के साथ नवरात्रि के मौके पर मछली खाने वाला वीडियो बनाने पर मुकेश सहनी घिर गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा, सहायक आर्किटेक्ट भर्ती पर आया अहम नोटिस! कल से डाउनलोड कर सकेंगे ओएमआर शीट

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा और सहायक आर्किटेक्ट भर्ती के अभ्यर्थियों के…

9 घंटे ago

CM ने माही श्वेत राज को किया सम्मानित : 2 लाख रुपये का सौंपा चेक, 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में जीता था 3 स्वर्ण पदक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे…

9 घंटे ago

बिहार: 300 ग्रामीण मजदूरों के नाम पर 8 करोड़ रुपए लोन लेकर फरार हो गया पूरा परिवार, 10 साल तक बनाया भरोसा

बिहार के रोहतास जिले की काराकाट पुलिस ने एक बड़े ठगी का भंडाफोड़ किया है.…

11 घंटे ago

बिहार: बकरी चरा रहे अधेड़ को आदमखोर बाघ ने बनाया निवाला, 500 मीटर तक घसीटा शव, परिवार को मिलेंगे 10 लाख रुपये

वीटीआर के मानपुर जंगल से निकलकर बाघ ने हमला कर एक चरवाहे को मार डाला…

13 घंटे ago

‘दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो’, जीतनराम मांझी ने का तंज

आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी…

15 घंटे ago