Bihar

का’तिल जान-पहचान वाले, पैसों के लेनदेन में हुआ म’र्डर, मुकेश सहनी के पिता पर साले का खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या को लेकर उनके साले शंभू सहनी ने बड़ा खुलासा किया है। और कहा कि उनके बहनोई की हत्या पैसों के लेनदेन में हुई है। और कातिल जान-पहचाने वाले हैं। शंभू सहनी ने ये बयान एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान दिया। उन्होने कहा गांव के ही लड़कों ने उनके जीजा की हत्या की है।

शंभू सहनी ने बातचीत में बताया कि जब हम गांव में थे, तो हमें सूचना मिली कि जीतन सहनी की हत्या हो गई है। जब मैं जहां पहुंचा तो पता चला कि वो रात में सोए हुए थे, और जो लोग उनके साथ खाते-पीते थे, वहीं लोग घर में घुसे थे। शंभू ने बताया कि गांव के लोगों से पैसों का लेन-देन भी चलता था। वो लड़कियों की शादी-ब्याह में मदद ही करते थे। उनकी हत्या गांव के ही 4-5 लड़के ही किए हैं। बक्से में पैसे थे, लेनदेन के कागज थे। वहीं लड़के लोग देख और इन्हें मार दिए। निर्मम हत्या कर दिए।

शंभू सहनी ने कहा कि कातिल जान-पहचान वाले ही है। पर्व का समय चल रहा है, इसी दौरान घर में घुसे होंगे। शादी समारोह में वो पैसे भी देते थे। लोगों की मदद करते थे। लेनदेन के कागज भी फटे मिले है। पहचान वाले ही उनकी हत्या किए हैं। आपको बात दें जीतन सहनी हत्याकांड में अब तक 2 संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है।

सोमवार की रात दरभंगा के घनश्यामपुर थाने के जिरात गांव में निर्माणधीन घर में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उनके ही घर में इस वारदात को अंजाम दिया है। उनकी पत्नी का निधन पूर्व में ही हो चुका है। उनके दोनों बेटे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और संतोष सहनी मुंबई में रहते हैं।

इधर, घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर एक बक्सा फेंका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि जीतन सहनी ने उस बक्से में कुछ पैसे रखे थे। चोरों ने पैसे निकालने के बाद उस बक्से को घर के बाहर फेंक दिया। बक्से में कितने पैसे रखे थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

एफएसएल की टीम ने विभिन्न जगहों से फिंगर प्रिंट व खून के धब्बे समेत अन्य साक्ष्य इकट्ठे किये हैं। सिटी एसपी शुभम आर्या ने कहा कि आपसी दुश्मनी के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अंधेरी गुफा में तीन दिन और बाहर बर्फ ही बर्फ…कपकपी छुड़ा देगी मुनस्यारी में फंसे बिहार के इस जवान की ये कहानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  भारत-चीन सीमा पर बर्फबारी के दौरान लापता हुए…

18 मिन ago

नाबालिग लड़की का श’व बरामद मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, समस्तीपुर पुलिस ने चटकायी लाठी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर में बीते 16 सितंबर को…

2 घंटे ago

नवादा की घटना महागठबंधन की साजिश, BJP के मंत्री जनक राम और जीतन मांझी का लालू-तेजस्वी पर आरोप

बिहार के नवादा में बुधवार की रात महादलित समुदाए के एक टोले में आगजनी की…

2 घंटे ago

पेजर, वॉकी-टॉकी के बाद लेबनान में सोलर सिस्टम भी फटने लगे; हिज्बुल्लाह के लड़ाके हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तलाश रहे

लेबनान में इस समय भारी दहशत का माहौल है. पिछले दो दिनों में यहां जमकर…

4 घंटे ago

कुपोषण मुक्त अभियान में समस्तीपुर टॉप पर, दूसरे नंबर पर अररिया, पटना कितने नंबर पर; जानें…

पोषण अभियान गतिविधि में समस्तीपुर जिला राज्य भर में शीर्ष पर है। खास बात ये…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल: दरभंगा रेलवे ने प्रदूषण फैलाया, तीन तलाबों को किया गंदा; NGT ने लगाया जुर्माना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े समस्तीपुर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी), कोलकाता के आदेश पर बिहार…

5 घंटे ago