समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

MBA के बाद भी नौकरी नहीं, पटना के युवक ने बनारस, पत्नी ने गोरखपुर में जान दी, दो साल पहले की थी लव मैरिज

एमबीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री लेने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने और बेरोजगारी के कारण अवसाद में आ गए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। युवक बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है। उसने जान देने के लिए बनारस को चुना और यहां के होटल में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने बनारस को ही क्यों चुना फिलहाल यह पता नहीं चल पा रहा है। युवक ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। उसका ससुराल गोरखपुर में है। वहीं, पति के बनारस में जान देने की खबर लगते ही पत्नी ने भी गोरखपुर में छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि युवक पिछले कुछ समय से ससुराल में ही रहता था। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है।

IMG 20231027 WA0021

उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि 27 वर्षीय हरीश बगेश पटना के बाढ़ का रहने वाला था। दो साल पहले उसने गोरखपुर की संचिता श्रीवास्तव से लव मैरिज की थी। वह एमबीए की पढ़ाई कर मुंबई में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी कर रहा था। पत्नी संचिता की तबीयत खराब होने की वजह से वह नौकरी छोड़कर वापस आ गया था। गोरखपुर स्थित ससुराल में अपने ससुर राम शरण श्रीवास्तव के यहां ही पत्नी साथ रहने लगा था। ससुर से अपने गांव बाढ़ जाने के लिए कहकर गोरखपुर से निकला था। इस दौरान पटना न जाकर बनारस आ गया। यहां सारनाथ के पास स्थित अटल नगर कालोनी मवइया में आनलाइन होम स्टे में कमरा बुक किया। शुक्रवार की रात आठ बजे उसने होम स्टे में चेक इन किया।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

इसी बीच उसने होम स्टे में ही आनलाइन खाना मंगाया। खाने का मैसेज पत्नी के मोबाइल पर आया तो पता चला कि वह बनारस में है। इसके बाद उसने फोन मिलाना शुरू किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बनारस में मौजूद एक परिचित को होम स्टे भेजा गया तो कमरे में फांसी से लटका इसका शव मिला। अभी परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही पति के खुदकुशी की जानकारी मिलते ही पत्नी ने भी गोरखपुर में छत से कूदकर जान दे दी।

IMG 20230701 WA0080

गोरखपुर में मानसिक रोग के बड़े डॉक्टर और युवक के ससुर राम शरण श्रीवास्तव ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद बेरोजगारी की वजह से अवसाद में आ गया था। इससे नशे का लती हो गया था। बताया कि ऐसी संभावना है कि बेरोजगारी व अवसादग्रस्त होने की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कमरे से मादक पदार्थ (गांजा), सिगरेट, लाइटर, मोबाइल व पर्स व फांसी में इस्तेमाल रस्सी बरामद की है।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02