समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा में हंगामा, झुनझुना लेकर पहुंची RJD-कांग्रेस

केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने के बाद विपक्ष ने एनडीए सरकार के खिलाफ विधानसभा में मंगलवार को प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के नेता झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में विपक्षी विधायकों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही प्रश्न काल की कार्यवाही चलती रही। मगर स्पीकर ने हंगामे को देखते हुए कुछ मिनटों बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि बिहार को केंद्र से झुनझुना मिला है। इसलिए वे झुनझुना लेकर सदन में आए हैं। आरजेडी नेता आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने की बात कहकर केंद्र सरकार ने नाइंसाफी की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू को सरकार से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि केंद्र ने कोई नाइंसाफी नहीं की है। जब विपक्षी दलों को मौका मिला था तो उन्होंने क्या किया, पहले यह बताएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार को विशेष पैकेज मिलेगा।

IMG 20231027 WA0021

सदन के अंदर वेल में आकर नारेबाजी कर रहे विपक्षी विधायकों से मंत्री विजय चौधरी ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। मगर उसके लिए नारेबाजी कर रहे विधायकों को अपनी सीट पर आकर प्रश्न पूछना होगा। चौधरी ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने सबसे पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग खारिज की थी।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। सदन के अंदर भी इस मुद्दे पर भारी हंगामे के आसार हैं। एक दिन पहले जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि मानक के अनुसार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। इसके बाद से आरजेडी, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग करने लगे हैं।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02