Bihar

पशुपति पारस को साधने में जुटी बीजेपी, दिलीप जायसवाल RLJP दफ्तर जाकर मिले; बिहार में हलचल तेज

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल फिर से तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के अंदर दरकिनार किए गए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गए हैं। बिहार बीजेपी के चीफ दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पारस के पार्टी दफ्तर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई। इससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही भोजपुर जिले की तरारी सीट से विधायक रहे बाहुबली सुनील पांडे ने रालोजपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद से पशुपति पारस नाराज बताए जा रहे हैं। तरारी उन चार सीटों में से एक हैं जिन पर आगामी दिनों में उपचुनाव होने हैं। रालोजपा ने सुनील पांडे के सहारे ही बीजेपी से तरारी सीट पर दावा ठोका था।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं नीतीश सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से मुलाकात की। यह मीटिंग रालोजपा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि, इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है। मगर राजनीतिक हलकों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, इस साल हुए लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे में बीजेपी ने चिराग पासवान के गुट वाली लोजपा (रामविलास) को तरजीह देते हुए पांच सीटें दी थीं। जबकि उनके चाचा पशुपति पारस के गुट वाली रालोजपा को एक भी सीट नहीं मिली। इसके बाद पारस ने नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उनके एनडीए छोड़कर जाने के भी कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, बाद में उन्होंने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पशुपति पारस एनडीए में अपनी जगह फिर से हासिल करने में जुटे हैं, ताकि सीट बंटवारे में उन्हें सम्मानजनक हिस्सा मिल सके। इससे पहले बिहार की चार सीटों (तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज) पर उपचुनाव होना है। निर्वाचन आयोग जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। इस उपचुनाव को बिहार विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।

पिछले दिनों पशुपति पारस एक्टिव हुए और उन्होंने बीजेपी से तरारी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की मांग कर दी। इस सीट से चार बार विधायक रहे सुनील पांडे उस समय पारस की पार्टी में ही थे। रालोजपा उन्हें ही टिकट देने का मन बना रही थी। मगर हाल ही में उन्होंने रालोजपा को अलविदा कहकर बीजेपी जॉइन कर ली। उनके बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव लड़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पारस इस बात को लेकर बीजेपी नाराज हैं। चर्चा है कि इसी कारण पारस को मनाने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को उनके पास भेजा गया। हालांकि, दोनों नेताओं में क्या बातचीत हुई, इस बारे में दोनों पार्टियों के ओर से आधिकारिक कुछ नहीं कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शराब धंधेबाज व फ्लिपकार्ट से 17 लाख के लूट मामले के आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी…

2 घंटे ago

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला, तीन को अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं,…

2 घंटे ago

काजल राघवानी ने खेसारी लाल पर लगाएं गंभीर आरोप, कई लड़कियों के न्यूड Video और स्क्रीनशॉट….

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार बताया जाता है. उन्होंने इंडस्ट्री में एक…

4 घंटे ago

CM ने कहा- “उत्तर बिहार का तेज होगा विकास”, दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन और सिविल एन्क्लेव के लिए PM का जताया आभार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल…

4 घंटे ago

एक ही बेटे पर फिदा हैं जीतनराम मांझी; सास विधायक, अब संतोष की बीवी को भी टिकट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव…

7 घंटे ago

जिनके घर रेड कर NIA ने तीन करोड़ बरामद किया था, उन्हें जदयू ने इस विधानसभा से दिया टिकट

बिहार के चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। जिनमें गया जिले…

8 घंटे ago