समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सदर अस्पताल से नवजात की चोरी, 60 हजार में हुई डील; गार्ड समेत खरीददार गिरफ्तार

बेगूसराय सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती एक नवजात बीती रात गायब हो गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की सतर्कता से चोरी होने के करीब 3 घंटे बाद ही बच्चों को बरामद कर लिया गया है।

इस मामले में अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट महिला गार्ड की संलिप्तता सामने आई है। जिसकी जांच की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुंगेर जिला के रामनगर सूफियाबाद निवासी करण कुमार की शादी लोहिया नगर झोपड़पट्टी हुई है।

IMG 20231027 WA0021

बच्चे को एसएनसीयू में कराया गया था भर्ती

उसकी पत्नी नंदनी गर्भवती रहने के कारण अपने मायके में थी, प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की रात आशा बहू के साथ बेगूसराय सदर अस्पताल आई जहां 10:30 बजे पुत्र को जन्म दिया। बच्चे की स्थिति गंभीर थी, जिसके कारण सदर अस्पताल के एसएनसीयू में उसे भर्ती कराया गया।

IMG 20240904 WA0165IMG 20230604 105636 460

रात में नंदनी जब वह अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए पहुंची तो उसका बच्चा गायब था। इसके बाद हड़कंप मच गया, तुरंत मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। सिविल सर्जन सदर अस्पताल पहुंचे, उन्होंने नगर थाना को इसकी सूचना दी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

पूछताछ में मौजूद महिला गार्ड द्वारा कहा गया कि एक औरत आई और दूध पिलाने के लिए नंदनी के बच्चे को मांगा तो उसने बच्चे को दे दिया। इसके बाद जब सीसीटीवी की जांच हुई तो उसमें स्पष्ट रूप से देखा गया कि एक महिला SNCU में भीतर आती है और इधर-उधर देखने के बाद बच्चे को गोद में लेकर चली जाती है।

IMG 20240904 WA0139

वहां से वह नंदनी के पास नहीं पहुंचकर दो अन्य महिलाओं के साथ अस्पताल के बाहर निकल जाती है। घटना को लेकर जब उक्त महिला गार्ड से जांच कराई से पूछताछ किया गया तो पता चला कि बच्चा बेच दिया गया है।

उसने लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी एक महिला के हाथों बच्चा बेचा है। इसके बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने देर रात भगवानपुर पहुंची और वहां से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

महिला और गार्ड से चल रही पूछताछ

फिलहाल बच्चे को ले जाने वाली महिला और ड्यूटी पर तैनात गार्ड से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी स्व. सखीचन्द्र साह के पुत्र अजीत कुमार को कोई संतान नहीं है। उसका कोई संबंधी कोरिया वासुदेवपुर में रहता है।

IMG 20240426 WA0004

बहुत दिनों से कोई बच्चा गोद लेने के लिए हर संबंधी से अजीत आग्रह करता था। उसी में से इसका कोई संपर्क के लोग कोरिया बासुदेवपुर के आशा बहु या नर्स से बात किया।

भगवानपुर के स्थानीय लोगों के अनुसार वह 60 हजार में बच्चा को खरीदा गया।रविवार की शाम आठ बजे अजीत की पत्नी को बच्चा गोद में दे दिया गया, लेकिन पुलिस तत्परता दिखाते हुए रात्रि एक बजे के करीब भगवानपुर उसके घर से बच्चा बरामद कर लिया।

IMG 20240414 WA0005

पुलिस अजीत की पत्नी और उसके चचरे भाई शिक्षक मिथिलेश साह के साथ तीन अन्य लोग को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

IMG 20230818 WA0018 02