बिहार पुलिस में अब जल्द ही एक बड़ा परिवर्तन नजर आने वाला है। बिहार पुलिस के रसोईया, नाई और दफ्तरी जल्द ही ऑफिस में कंप्यूटर चलाते नजर आएंगे। दरअसल रसोईया और नाई जैसे कई पदों पर बहाल लोगों ने समय के साथ खुद को अपडेट कर लिया है और अब पुलिस महकमा इनके नॉलेज के हिसाब से इनका काम देने की तैयारी में जुट गया है।
बिहार पुलिस में 132 ऐसे लोगों ने कंप्यूटर का ज्ञान ले लिया है जो अब महकमे की जरुरत बन गए हैं। कुक, रसोईया, जलवाहक, धोबी, नाई, झाड़ूकश, स्वीपर, दफ्तरी आदि पदों के 132 पुलिस कर्मियों ने कंप्यूटर कोर्स कर लिया है। ऐसे 132 पुलिस कर्मियों की मुख्यालय ने वरीयता सूची जारी की है। अब महकमे में इन लोगों को कंप्यूटर चलाने की ड्यूटी भी मिलेगी।
बिहार पुलिस में पांच कुक और 36 रसोईये ने कंप्यूटर सीख लिया है। इंटर पास ये पुलिस कर्मी कंप्यूटर सीख लेने के चलते अब किसी भी पुलिस ऑफिस में बेहतर काम कर सकते हैं। इसी तरह 30 जलवाहक, 12 नाई, 13 धोबी, 12 झाड़ूकश, 12 दफ्तरी आदि भी अब ऑफिस में कंप्यूटर चलाएंगे। पहले जलवाहक का काम पानी पिलाने का होता था। रसोईया थाना के मेष में खाना बनाते थे। नाई पुलिस कर्मियों की हजामत बनाते थे और झाड़ूकश ऑफिस में झाड़ू लगाते थे।
इसी तरह ड्रेसर, दफ्तरी, आर्डरली, आदि के जिम्मे भी उनके काम थे। अब पुलिस ऑफिस में पानी के आरओ लग गए। थानो में मेष बंद बंद हो चुका है। ज्यादातर पुलिसकर्मी खुद ही हजामत बनाते हैं। लिहाजा इन पदों पर बहाली भी लम्बे समय से नहीं हुई थी। पूर्व के बहाल लोगों ने खुद को महकमे में नई जरूरतों के अनुसार अपडेट किया है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी…
समस्तीपुर : शहर के गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में सोमवार से…
समस्तीपुर : शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ में दसवें दीक्षांत समारोह सह वार्षिकोत्सव…
समस्तीपुर : विगत दिनों रूपनारायणपुर बेला पंचायत के वार्ड संख्या-4 में चंदन साह, संतोष साह…
समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी सभागार में सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय…
समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहबीव वार्ड संख्या-15 मालिकाना टोला में एक…