Bihar

बिहार: छात्रा के साथ छेड़खानी करना मनचले युवक को पड़ गया भारी, युवती ने सरेआम कर दी डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल

शेखपुरा के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के नीमी गांव के पास लड़की ने लड़के की लाठी से पिटाई कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बीते गुरुवार की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पास के गांव की दो लड़कियां शेखोपुर बाजार से घर लौट रही थी। इस बीच सुगिया गांव का रहने वाला एक लड़का दोनों लड़कियों का पीछा करने लगा।

गांव के लोगों ने लड़की को युवक की पिटाई के लिए दी लाठी

रास्ते में पीछा करने के दौरान उसने छेड़खानी शुरू कर दी। इसके साथ ही अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल करने लगा। जब लड़की नीमी गांव की तरफ जा रही थी तभी उसकी नजर एक बुजुर्ग के ऊपर पड़ी। उनसे लड़की ने शिकायत की फिर गांव के लोगों ने लड़की को एक लाठी देकर युवक की पिटाई करने को कहा।

इसके बाद लड़की ने युवक की पिटाई शुरू कर दी और वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। मामले को लेकर शेखोपुर सराय थाना की पुलिस ने पुष्टि की है। डायल 112 की पुलिस ने बताया कि थाने में युवक को लाया भी गया था। उसने लड़की से माफी मांगी और फिर उसको छोड़ दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: युवक ने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, पुलिस में नौकरी लगते ही पति को छोड़ा, जानें कारण

बिहार के गया जिले में एक युवक की मुलाकाता शादी शुदा महिला से होती है.…

5 मिन ago

बिहार में बेटे ने आईफोन के लिए अपने ही घर में करवाई डकैती, नकली चाबी बनवा दोस्तों संग यूं दिया अंजाम

बिहार में एक लड़के ने आईफोन के लिए अपने ही घर में डकैती करवाया। मामला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: रात में गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा इंटर का छात्र, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश; हत्या या आत्मह’त्या?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर :- गर्लफ्रेंड के घर उससे मिलने गए…

7 घंटे ago

‘हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा?’ बोले लालू- ‘गिरिराज और नीतीश में कोई फर्क नहीं’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज…

9 घंटे ago

अब बिहार में ट्रेन पलटाने की साजिश? रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का सरिया, बड़ा हादसा टला

अन्य राज्यों के बाद अब बिहार में भी ट्रेन पलटाने की साजिश की होने लगी…

9 घंटे ago