Bihar

कविता कह कर नीतीश के बारे में ये क्या कह गए अशोक चौधरी? मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस बुलाकर लगाई कड़ी फटकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों से बिहार की सियासत में सुर्खियों में हैं। भूमिहारों को लेकर दिए बयानों के कारण पिछले दिनों जेडीयू की फजीहत कराने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी बढ़ती उम्र को लेकर एक्स के जरिए तीखा तंज किया है। ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने अशोक चौधरी को सीएम हाउस बुलाकर कड़ी फटकार लगाई है।

दरअसल, जेडीयू कोटे के मंत्री मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता के जरिए किसी पर तंज किया है। लोगों का मानना है कि अशोक चौधरी ने इस ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए तीखा तंज किया है। अशोक चौधरी ने जो लाइनें लिखी हैं उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिना नाम लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने की कोशिश की है।

अशोक चौधरी लिखते हैं, ‘एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए… अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए’. इस ट्वीट के बाद जेडीयू के अंदरखाने हलचल तेज हो गई और बात मुख्यमंत्री तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री के बुलावे पर अशोक चौधरी भागे-भागे सीएम हाउस पहुंचे। जेडीयू के सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके इस ट्वीट के लिए अशोक चौधरी को कड़ी फटकार लगाई है।

अशोक चौधरी के ट्वीट को लेकर जेडीयू का भी रिएक्शन आया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाला कोई नहीं है। नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिल में बसते हैं। 19 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें ग्लोबल थिंकर और क्लाइमेट चेंजर बताया गया है। नीतीश कुमार की साख पर कोई कैसे सवाल खड़ा कर सकता है। नीतीश कुमार जेडीयू ही नहीं बिहार की जनता की पहचान हैं लेकिन नीतीश कुमार पर अगर कोई छंद भाषा का इस्तेमाल करेगा तो सीधा जवाब भी सुनने को तैयार रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सभी स्तर के सरकारी विद्यालयों की होगी GIS मैपिंग, एक क्लिक पर ही मिलेगी सभी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्कूलों की पूरी…

4 मिन ago

बिहार: चलती कार में लगी भीषण आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान; पूरी तरह जल गई गाड़ी

बिहार के पटना से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक चलती…

1 घंटा ago

पीएम मोदी दोपहर बाद करेंगे सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास, दरभंगा एयरपोर्ट पर भव्य तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दोपहर बाद 04.15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर 912 करोड़ की…

2 घंटे ago

मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ बिहार, सीएम ने बताया ड्रोन तकनीक से मत्स्य पालन के फायदे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मछली…

3 घंटे ago

बिहार में चलती ट्रेन में दानापुर-पीडीडीयू रूट पर यात्रियों से लूटपाट, यूपी के युवक को मारी गोली

बिहार के दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर चलती ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की…

3 घंटे ago

इस मामले में बिहार देश के कई राज्यों से अव्वल, नीति आयोग की रिपोर्ट से निकली अच्छी खबर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल करने में बिहार…

3 घंटे ago