मंगलवार, सितम्बर 17, 2024

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मुंबई में लालू यादव के दिल का ऑपरेशन, ब्लॉकेज के बाद की गई एंजियोप्लास्टी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी मुंबई में हुई है। मुंबई डॉक्टर ने ही लालू यादव का ट्रीटमेंट किया है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान ही लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी थी। साल 2021 में लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी। हालांकि अभी तक वह मेडिसिन पर इसे कवर किए हुए थे।

क्या होती है एंजियोप्लास्टी?

एंजियोप्लास्टी आपके दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों को खोलती है। ये सर्जरी नहीं होती, बस लोकल एनेस्थीसिया से होती है। इसमें दर्द नहीं होता और आप जागते रहते हैं। एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है जो आपके दिल की नसों में रुकावट को दूर करती है। ये नसें आपके दिल तक खून पहुंचाती हैं। इस प्रक्रिया में, आपको लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसका मतलब है कि आप पूरी प्रक्रिया के दौरान जागते रहेंगे, लेकिन आपको कोई दर्द महसूस नहीं होगा।

IMG 20231027 WA0021

लालू यादव 10 सितंबर को मुंबई रवाना हुए थे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा को लेकर कहा था कि ‘तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू हो गई है, वह पूरा भ्रमण करेंगे।’ वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इधर-उधर न जाने के सवाल पर लालू यादव ने कहा, ‘ठीक है, नहीं जाएंगे तो बढ़िया है।’

IMG 20240904 WA0165IMG 20230604 105636 460

2022 में हुआ था लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट

बताया जा रहा है कि बीच में किडनी ट्रांसप्लांट होने के चलते एंजियोप्लास्टी को टाल दिया गया था। 4 दिसंबर 2022 में सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की थी। 76 वर्षीय बिहार के पूर्व सीएम का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सिंगापुर में किया गया था। रोहिणी आचार्य परिवार के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं।

IMG 20240904 WA0139

लालू यादव कई सालों से दिल्ली एम्स में किडनी की बीमारी का इलाज करा रहे हैं। लेकिन वे पिछले दिनों इलाज करवाने सिंगापुर गए थे। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी थी। मगर क्रॉनिक किडनी डिजीज के अलावा लालू यादव और भी कई बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिसके कारण उनकी सेहत काफी खराब है। लालू यादव को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या भी है। साल 2022 जुलाई में घर पर गिरने के कारण उनकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई थी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02