समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: शादी के जेवरों पर किसी ने जादू-टोना कर दिया है, इसलिये नहीं हो रहा बच्चा; ‘लौंग’ खिलाकर महिला से ठगी

भोजपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो निःसंतान महिलाओं को बच्चा होने का झांसा देकर ठगी करते थे। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र की है। सदर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि इस मामले में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना के महराजगंज निवासी हरेन्द्र नट की पत्नी सुनीता देवी और भोजपुर के शाहपुर थाना के रानीसागर गांव निवासी वसीम हुसैन को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इनके पास से ठगी का सामान भी बरामद किया है। इनके पास से सोने का एक जोड़ा झुमका, सोने का एक जोड़ी बाली, सोने का दो मंगलसूत्र, सोने का दो मंगटिका, मोती गढ़ा माला, दो नई साड़ी, दो पुरानी साड़ी और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। दो मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस इन दोनों के पुराने आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

IMG 20231027 WA0021

अचानक घर पहुंच गई दोनों महिला

पुलिस के अनुसार, गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव में परमात्मा सिंह की पत्नी सुमन देवी अपने घर पर अपनी गोतनी के साथ थीं। तभी एक अनजान महिला उनके घर आई। महिला ने पूछा कि क्या परमात्मा सिंह यहीं रहते हैं? फिर उसने बताया कि वह उनकी शादी के सात साल बाद भी बच्चा न होने की समस्या के बारे में बात करने आई है। महिला ने सुमन देवी और उनकी गोतनी को बताया कि उनकी शादी के जेवरों पर किसी ने जादू-टोना कर दिया है, जिसके कारण उन्हें बच्चा नहीं हो रहा है।

IMG 20240904 WA0165IMG 20230604 105636 460

लौंग खाते ही झांसे में आ गई

उसने कहा कि अगर वे सारे जेवर, दो नई साड़ी और दो पुरानी साड़ी उसे दे दें, तो वह शीतला माता को चढ़ा आएगी। उसने वादा किया कि ऐसा करने से उन्हें बेटा होगा। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि ऐसा करने से सुमन देवी के पति को नौकरी भी मिल जाएगी। इसके ठग महिला ने अपने आंचल से लौंग निकाली और सुमन देवी और उनकी गोतनी को खाने को दी। लौंग खाने के बाद वे दोनों झांसे में आ गईं और सारा सामान उसे दे दिया। बाद में जब परिवार के बाकी सदस्यों को इस बारे में पता चला, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

IMG 20240904 WA0139

सारे सामान के साथ दो गिरफ्तार

इसके बाद गजराजगंज (उदवंतनगर) थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की और शाहपुर ब्लॉक के पास एक घर से सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सारा सामान बरामद हो गया। सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ वसीम कुरैशी भी शामिल है। पुलिस ने वसीम कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुमन देवी और उनकी गोतनी को निशाना इसलिए बनाया क्योंकि वे दोनों निःसंतान थीं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02