समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नेपाल में बागमती नदी का बांध टूटा, सीतामढ़ी की ओर तेजी से बढ़ रहा पानी

नेपाल के करवना और धर्मपुर में बागमती नदी का बांध टूटने से सीतामढ़ी में के गौर की तरफ तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है। गौर में पानी बढ़ने से बैरनगिया रिंग बांध पर दबाव बढ़ेगा। जिससे इसके भी टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया है। फिलहाल बैरनगिया से बांध टूटने के स्थल के बीच पांच किलोमीटर का फासला है।

बैरगनिया क्षेत्र में भी बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। इस बीच बैरगनिया के परसौनी पंचायत के समीप रिंग बांध से दो जगहों पर रिसाव हो रहा है। जिससे स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलते ही बागमती प्रमंडल के एसडीओ मौके पर पहुंचे और तत्काल रिसाव को रोकने के प्रयास शुरू किए। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मदद के लिए जुट गए। एसडाओ ने बताया कि प्रशासन की ओर से रिसाव को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बाढ़ के कहर से बचाया जा सके।

IMG 20231027 WA0021

बांध टूटने से हो सकता है व्यापक नुकसान

यदि बैरगनिया रिंग बांध टूटता है, तो बाढ़ का पानी तेजी से बैरगनिया के ग्रामीण इलाकों से होता हुआ जमुआ की ओर बढ़ जाएगा। जिससे बड़ी संख्या में गांव और खेती बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की सतर्कता से इस संभावित आपदा को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

IMG 20240904 WA0165IMG 20230604 105636 460

बिहार में गंडक और कोसी समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा
बिहार में वाल्मीकि नगर एवं बीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का संकट और अधिक गहरा जाने के साथ गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बाढ़ के कारण प्रदेश के 13 जिलों की 1.41 लाख आबादी प्रभावित हुई है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

राज्य जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे तक कोसी नदी पर बने बीरपुर बैराज से कुल 5.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो पिछले 56 वर्षों में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। पिछली बार इस बैराज से अधिकतम पानी 1968 में 7.88 लाख क्यूसेक छोड़ा गया था।

IMG 20240904 WA0139

इसी तरह दो बजे तक गंडक नदी पर बने वाल्मीकि नगर बैराज से 4.49 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पिछली बार इस बैराज से सबसे अधिक पानी वर्ष 2003 में 6.39 लाख क्यूसेक छोड़ा गया था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य भर में कई नदियों-गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान और महानंदा तथा गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सीमावर्ती जिलों में कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान को छू रही हैं या उससे ऊपर बह रही हैं।”

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02