समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: रोड पर पत्नी का कटा सिर नचा रहा था पति, सनकी की हैवानियत देख पुलिस के भी उड़े होश

बिहार के मधेपुरा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के बाद वह अपनी पत्नी के कटे सिर को बालों से पकड़कर रोड पर नाच रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत स्थित पोखरिया टोला में घरेलू विवाद में सोमवार सुबह अर्जुन शर्मा ने अपनी पत्नी पूजा देवी (35) की सिर काटकर हत्या का दी।

IMG 20231027 WA0021

हत्या करने से भी दिल नहीं भरा तो, आरोपी पति पत्नी के कटे सिर को बाल से पकड़कर टिकुलिया-ललकुरिया रोड पर लेजाकर उसे नचाने लगा।

IMG 20240904 WA0165IMG 20230604 105636 460

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02