Bihar

समस्तीपुर और बक्सर में गैस, जमुई में गोल्ड; अब बिहार की किस्मत बदलने वाली है!

खान एवं भू-तत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि जमुई में सोना खोजने के लिए किए गए सर्वे के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं। हालांकि, खोजबीन अभी जारी है। मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि जमुई में सोना मिलने की संभावनाएं बेहद कम हैं। सर्वे में जितनी उम्मीद थी उसके परिणाम आशा अनुरूप नहीं पाए गए हैं, लेकिन भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। अन्वेषण का काम जारी है।

समस्तीपुर और बक्सर में गैस

मिहिर कुमार सिंह ने आगे बताया कि बक्सर और समस्तीपुर में गैस मिलने की संभावनाओं पर ONGC खोज कर रहा है। उम्मीद है कि 2025 तक रिपोर्ट आ जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राज्य में बालू की ऑनलाइन बिक्री 15 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने ‘बालू मित्र पोर्टल’ बनाया है।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

बालू की ऑनलाइन बिक्री के लिए मित्र पोर्टल

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग की तर्ज पर बालू की ऑनलाइन बिक्री की तैयारियां हो रही हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए बालू मित्र पोर्टल विकसित किया है। उम्मीद है कि इस पोर्टल से 15 अक्टूबर से बालू की ऑनलाइन बिक्री प्रारंभ हो जाएगी। दरअसल, अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए सरकार नई योजनाएं भी ला रही है। इसके तहत, अवैध खनन की जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2215360 भी जारी किया गया है।

बिहार में 24 साल बाद खनन की तैयारी

मिहिर सिंह ने यह भी बताया कि झारखंड से अलग होने के 24 साल बाद, बिहार में बड़े खनिज ब्लॉक से खनन की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने रोहतास के नौहट्टा में ग्लूकोनाइट के दो ब्लॉक रूंगटा एंड कंपनी को और बांका के निकट निकिल-क्रोमियम के एक ब्लॉक का खनन वेदांता को सौंपा है।

Avinash Roy

Recent Posts

शेयर मार्केट के नाम पर 86 लाख की ठगी मामले में समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 5 लाख रुपये बरामद कर पीड़ित को लौटाये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शेयर मार्केट के नाम पर साइबर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर धरमपुर में 40 हजार नगद और करीब 70 हजार मूल्य के स्टेशनरी की चोरी, CCTV में चोरी का घटनाक्रम कैद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड…

5 घंटे ago

जितवारपुर हकीमाबाद में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान, जिसपर बदमाशों ने चलायी गोली वह भी लूटकांड का है आरोपी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

अपराधी चंद्र भूषण यादव उर्फ झगरू को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, समस्तीपुर में भी दर्ज है कई मामले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/दरभंगा : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने…

5 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, कहा- पूरा देश इनके क्रिकेट कौशल की कर रहा प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 30 मई को पटना हवाईअड्डे पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव…

8 घंटे ago

शराब लदी ट्रक छोड़ धंधेबाज फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू किया छानबीन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख में गुरुवार की देर शाम गश्ती कर रहे…

8 घंटे ago