Bihar

विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले, मैं अच्छा क्रिकेटर था कोई इसकी बात क्यों नहीं करता; शिक्षा के सवाल पर तेजस्वी का जवाब

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चर्चित नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक समय में उनकी कप्तानी में खेलते थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी उनके बैचमेट्स हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि वह बहुत अच्छे क्रिकेटर थे, लेकिन इसका वे जिक्र नहीं करते हैं। उनके पैर के दोनों लिगामेंट टूट गए तो उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया। बता दें कि राजनीति में आने से पहले तेजस्वी एक क्रिकेटर थे। हालांकि, राजनीति के मैदान में उन्होंने जो सफलता हासिल की, वो क्रिकेट ग्राउंड में नहीं पा सके। वे एक रणजी मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में 2008 से लेकर चार सीजन तक वे दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे, मगर कभी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

तेजस्वी यादव की शुरुआत से क्रिकेट खेलने में रुचि थी। उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। जब उनके पिता लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री बने, उसी दौरान तेजस्वी का भी क्रिकेट करियर शुरू हुआ। हालांकि, अपने छोटे से करियर में उन्होंने महज 37 रन बनाए और एक विकेट लिया। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे।

तेजस्वी यादव दिल्ली की अंडर-17 और अंडर -19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे थे। उस समय वे विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलते थे। दिल्ली की अंडर 15 टीम में वे विराट के कप्तान रहे थे। 2008 में अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रख गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

जिनके घर रेड कर NIA ने तीन करोड़ बरामद किया था, उन्हें जदयू ने इस विधानसभा से दिया टिकट

बिहार के चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। जिनमें गया जिले…

1 घंटा ago

दरभंगावासियों के लिए खुशखबरीः मेट्रो का सपना होगा साकार, परियोजना के लिए पहली किस्त जारी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

दरभंगा में जल्द ही मेट्रो रेल दौड़ती दिख सकती है! केंद्र सरकार ने दरभंगा समेत…

2 घंटे ago

बिहार उपचुनाव की चार सीटों के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी घोषित, RJD को 3, माले को 1 सीट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले…

2 घंटे ago

बिहार: मां दुर्गा, राम दरबार, राधा-कृष्ण की मूर्ति तोड़ी; लाठी-डंडा लेकर भीड़ ने थाना घेरा, 3 घंटे जाम रही सड़क; एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सन्हौला शिव शक्ति मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जमकर हंगामा हुआ। असामाजिक तत्वों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सभी स्तर के सरकारी विद्यालयों की होगी GIS मैपिंग, एक क्लिक पर ही मिलेगी सभी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्कूलों की पूरी…

5 घंटे ago

बिहार: चलती कार में लगी भीषण आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान; पूरी तरह जल गई गाड़ी

बिहार के पटना से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक चलती…

6 घंटे ago