Bihar

देश में पहली बार एक साथ 3 ट्रांसजेंडर दारोगाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM नीतीश देंगे लेटर; दो ट्रांसमेन शामिल

बिहार देश का ऐसा पहला राज्य होगा जहां तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे के नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र देंगे। बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी इस मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

इनमें एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमेन शामिल हैं। मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं जो दारोगा बनीं है। जबकि, रोनित झा और बंटी कुमार ट्रांसमेन है। देश में बिहार पहला राज्य होगा, जहां तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरिवंद कुमार चौधरी, राज्य के पुलिस महानिदेशक आलोक राज सहित पुलिस मुख्यालय के वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग के साथ हुए दु’ष्कर्म मामले में पीड़ित बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले YouTuber पर FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में फायरिंग की चर्चा, एक के बाद एक गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा में…

3 घंटे ago

विभूतिपुर में आशा फेसिलेटर ने की बीसीएम की पिटाई, घायल बीसीएम रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/विभूतिपुर :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में गुरुवार…

4 घंटे ago

बिहार: दुर्गा पूजा विवाद में जिसे मरा बताया, वो दो दिन बाद जिंदा निकला; पुलिस पर उठ रहे सवाल

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों…

7 घंटे ago

कांग्रेस के पूर्व MLA की पत्नी का फायरिंग करते वीडियो वायरल, पति बोले- नकली थी पिस्तौल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा से कांग्रेस…

7 घंटे ago

असम में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे

असम के डिबालोंग स्टेशन के पास एक ट्रेन डिरेल हो गई है। डिबालोंग में लोकमान्य…

8 घंटे ago