Bihar

बिहार: छुट्टी नहीं मिली तो फूंक दी सीओ की निजी गाड़ी; आरोपी राजस्व कर्मचारी ने कहा-काम के दबाव से परेशान थे

नालंदा जिले में कतरीसराय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय परिसर में खड़ी सीओ धीरज प्रकाश की निजी गाड़ी में शनिवार की रात आग अंचल के राजस्व कर्मी ने ही लगाई थी। उसने छुट्टी न मिलने की नाराजगी में यह कदम उठाया। पुलिस ने आग लगाने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। दरवेशपुरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी सतेन्द्र प्रसाद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि छुट्टी नहीं मिलने से वह नाराज था।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति के फुटेज मिले। उसकी पहचान राजस्व कर्मचारी के रूप में हुई। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एक बोलेरो व दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, संजय दास आदि शामिल थे।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले मुंशी पईन में डूबने से एक बच्चे की मौत हुई थी। उस दिन राजस्व कर्मी कतरीसराय से गायब था। उसके आने पर सीओ ने फटकार लगायी थी। वह पूर्व से विवादों में रहा है। आरोप है कि कार्यालय में आने वाले लोगों से भी वह अक्सर झगड़ता था। सिलाव व इस्लामपुर में तैनाती के दौरान भी उसके खिलाफ मारपीट व गाली-गलौच की शिकायत मिली थी। उधर, आरोपित का कहना है कि वह काम की अधिकता से परेशान था। बीमारी का इलाज कराने के लिए भी छुट्टी नहीं मिली थी। इस वजह से सीओ से नोकझोंक हुई थी। इसी खुन्नस में उसने गाड़ी में आग लगा दी।

यह था मामला

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय परिसर में लगी सीओ धीरज प्रकाश की गाड़ी में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई थी। गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। आवासीय परिसर को भी काफी नुकसान हुआ था। घटना के समय आवासीय परिसर में कोई नहीं था। दशहरा मेले को लेकर पुलिस व अन्य पदाधिकारियों की ड्यूटी लगी थी, जिससे आवासीय परिसर पूरी तरह से खाली था।

Avinash Roy

Recent Posts

भुसारी गांव में हुए गोलीकांड मामले में मुफस्सिल पुलिस ने एक नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव…

45 minutes ago

समस्तीपुर में पुलिस जीप पर हमला मामले में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड…

1 hour ago

लीची का इंतजार खत्म, जानिए- कब से बाजार में आएगा बिहार का शाही फल; विदेशों में जबरदस्त मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  लीची का सीजन अब दस्तक दे चुका है।…

3 hours ago

Bihar Cricket Association में हो रहे अनियमितता की शिकायत खिलाफ 19 मई को सुनवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : जिला संघों में अयोग्य और अवैध…

6 hours ago

जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण सड़क हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन; 3 जवानों की मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  रविवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले (Ramban Accident)…

6 hours ago

पूर्व मध्य रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू…

8 hours ago