समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पूरे बिहार को शराबी बनाना चाहते हैं, प्रशांत किशोर पर शाहनवाज हुसैन का हमला

प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी लॉन्च की। इस दौरान उन्होने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो एक घंटे में बिहार में शराबबंदी खत्म कर देंगे। उनके इस बयान पर उनके विरोधी हमलावर हो गए हैं। पू्र्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रशांत किशोर पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि पूरे बिहार को प्रशांत किशोर शराबी बनाना चाहते हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन पार्टी बनाते हैं, शराबबंदी खत्म करने की बात कहकर गांधी जी का अपमान करते हैं।

शाहनवाज हुसैन ने पीके पर निशाना साधते हुए कहा कि आधा बिहार बाढ़ में डूबा है। कुछ बिहार के लिए भी कीजिए, सिर्फ अपने और पार्टी के लिए बोलेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी के नाम पर पार्टी बनाते हैं, और गांधी जी का अपमान करते हैं। कहते हैं शराब ही खोल देंगे, शराब का दरिया बहा देंगे। ऐसी भाषा बोलते हैं, पूरे बिहार को क्या शराबी बनाना चाहते हैं। हुसैन ने कहा कि ये जरूर है कि शराबबंदी में जो लोग गड़बड़ कर रहे हैं। उनको ठीक किया जाएगा। सब पार्टियों ने मिलकर शराबबंदी लागू की थी। वो उसके खिलाफ बोल रहे हैं। ताकि कुछ शराबियों का उनको समर्थन मिल जाए।

IMG 20231027 WA0021

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज ने कहा कि प्रशांत किशोर पहले भी कई पर्टियों के लिए काम किए हैं। लेकिन बिहार में एक फैशन बन गया है। हर चुनाव में एक न एक पार्टी लॉन्च होती है, और फिर जमानत जब्त कराकर वापस चली जाती हैं। पिछले चुनाव में भी बहुत सी पार्टियां रजिस्टर हुई, लेकिन हुआ कुछ नहीं।

IMG 20241003 WA0063IMG 20230604 105636 460

आएंगे तो नीतीश कुमार, छाएंगे भी नीतीश कुमार, और एनडीए की ही सरकार बनेगी। प्रशांत किशोर को बिहार की सेवा में लगना चाहिए, लेकिन वो पार्टी की सेवा में लगे हैं। कभी कोई जन आंदोलन किया है, क्या किसी के सुख-दुख में गए। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने से क्या हो जाएगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

प्रशांत किशोर ने कहा था कि शराब से जो टैक्स मिलेगा उसका इस्तेमाल बिहार के शिक्षा क्षेत्र में किया जाएगा। जिस पर शाहनवाज ने कहा कि शिक्षा में बिहार कहां पीछे है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। बेहतर होने की संभावना भी है। उद्योग के क्षेत्र में तो बहुत काम हुआ है। इथेनॉल के प्लांट लगे हैं। कारखाने लग रहे हैं। उद्योगों को जमने में 2-3 साल लगते हैं। राज्य काफी तरक्की हो रही है।

IMG 20240904 WA0139

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज ने कहा कि प्रशांत किशोर पहले भी कई पर्टियों के लिए काम किए हैं। लेकिन बिहार में एक फैशन बन गया है। हर चुनाव में एक न एक पार्टी लॉन्च होती है, और फिर जमानत जब्त कराकर वापस चली जाती हैं। पिछले चुनाव में भी बहुत सी पार्टियां रजिस्टर हुई, लेकिन हुआ कुछ नहीं।

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02