Bihar

थानेदार ने 270 किलो गांजा पकड़ा, रिकॉर्ड में केवल 70 किलो दिखाकर बाकी माल बेच दिया; अब SP ने की यह कार्यवाई

शराबबंदी वाले बिहार में भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की एक और करतूत सामने आई है। इस बार गोपालगंज एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को न सिर्फ सस्पेंड किया। बल्कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का आदेश दे दिया है। अब बड़ा सवाल है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद भी पूर्व के तत्कालीन एसपी के द्वारा क्यों बचाव किया जा रहा था?

और थानेदार ने बेच दिया गांजा

बता दें कि गोपालगंज के यादोपुर थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार के द्वारा 270 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इस गांजा की बरामदगी यादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर में किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज की ओर से जारी किया गया जिलादेश पत्र के मुताबिक थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने महज 70 किलो 900 ग्राम ही गांजा की बरामदगी दिखाई गई।

बाकी गांजा को पैसे लेकर दूसरे को बेच दिया गया। वह गांजा औरंगाबाद पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्ती के दौरान तस्कर रितेश सिंह, गांव बलुआ टोला ने पुलिस को बताया था कि वह 270 किलोग्राम गांजा यादोपुर थानाध्यक्ष के सहयोग से खरीदा था। इसी मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया।

इसके साथ ही उन्हें यादोपुर थानाध्यक्ष के पद से सस्पेंड कर दिया गया। अब उनको गोपालगंज पुलिस केंद्र में लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा कुख्यात शराब माफिया मुकेश यादव का भी कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार और विशंभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ भी सांठगांठ का भी आरोप है।

तस्करों को संरक्षण देते थे थानेदार

गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित के मुताबिक मनोज कुमार सिंह और कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा शराब तस्कर मुकेश कुमार यादव से पैसे लेकर संरक्षण दिए जाते थे। शराब तस्कर से मोटे पैसे के बदले में उसे शराब की तस्करी करने की इजाजत दी जाती थी। एसपी ने जांच के बाद यह कड़ी कार्रवाई की है। अब कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार और विशंभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। और उनके खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

शराब से भरे ट्रक ही बेच दिया

बता दें कि इसके पूर्व भी कुचायकोट थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह के द्वारा बरामद किए गए शराब से भरे ट्रक को शराब तस्करों की बेचा जा रहा था। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी। वहीं, कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कुछ महीने पूर्व ही शराब तस्करों के साथ एक फोटो भी वायरल हुआ था। जिसको लेकर पटना पुलिस मुख्यालय ने गोपालगंज के तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात को जांच के आदेश दिए थे। तत्कालीन एसपी के द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

तरारी से विशाल प्रशांत, रामगढ़ से अशोक सिंह; बिहार उपचुनाव के लिए बीजेपी के कैंडिडेट घोषित

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)…

4 घंटे ago

समता पार्टी के जमाने के सिपाहियों को खोज रही JDU, नीतीश ने मनीष वर्मा को सौंपा टास्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव…

4 घंटे ago

मुजफ्फरपुर का स्कूल बना खूनी अखाड़ा, 10वीं के छात्र को साथियों ने बुरी तरह पीटा; मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में 10वीं के छात्र की उसके साथियों ने हत्या…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: शहर से लेकर गांवों तक बढ़ी मिट्टी के दीये की मांग, कुम्हारों ने बढ़ाई चाक की रफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- दीपावली में अब कुछ ही दिन…

5 घंटे ago

प्रशिक्षण संस्थान के स्टेट डायरेक्टर ने कल्याणपुर स्थित आरसेटी भवन का किया निरिक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में त्रेमासिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DM ने नियोजन मेले के तैयारी की समीक्षा की, 24 अक्टूबर को होली मिशन स्कूल होगा आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago