समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अगहनी धान के फसल कटनी प्रयोग का समस्तीपुर के DM ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में पूसा प्रखंड के मोरसंड ग्राम पंचायत (थाना संख्या 25) में अगहनी धान के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। 10 मीटर गुणा 5 मीटर के प्रयोगात्मक खंड में काटी गई फसल धान का पिटनी और ओसौनी के बाद 19 किलो 990 ग्राम वजन तौला गया, जिस पर जिला पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार भी उपस्थित थे।

IMG 20231027 WA0021

अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, योजना एवं विकास विभाग, बिहार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत कृषि वर्ष 2024-25 के अधिसूचित एवं बीमित फसलों का फसल कटनी प्रयोग संपादित करवाया जा रहा है।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

जिला सांख्यिकी कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा पूसा प्रखंड अंतर्गत मोरसंड के किसान चंदेश्वर प्रसाद सिंह के खेत में अगहनी धान के कटनी प्रयोग प्राथमिक कार्यकर्ता श्री राजू कुमार, किसान सलाहकार को यह आवंटित किया गया था। फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया।

IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledSamastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02