समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

छठ पूजा के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं: न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा, जानिए आपके जिले में कब होगा सूर्यास्त

बिहार में अगले 48 घंटे तक सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। छठ पूजा के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में हल्का ठंडापन रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, अभी सर्दियों वाली ठंड नहीं आई है।

अगले कुछ दिनों में भी ठंड आने की संभावना नहीं है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाएगा। छठ पूजा का तीसरा दिन है, आज डूबते हुए सूर्य को शाम के समय अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में जानिए कि आज सूर्यास्त और कल सूर्योदय आपके जिले में कितने बजे होगा।

IMG 20231027 WA0021

IMG 20241107 065833 scaled

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

Picsart 24 11 07 06 51 45 430 scaled

IMG 20240904 WA0139

अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क था। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए थे। धीमी रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान नीचे नहीं जा रहा है। इस वजह से मौसम में ठंडक नहीं बढ़ रही है। फिलहाल अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledSamastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02