Bihar

छठ पूजा के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं: न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा, जानिए आपके जिले में कब होगा सूर्यास्त

बिहार में अगले 48 घंटे तक सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। छठ पूजा के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में हल्का ठंडापन रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, अभी सर्दियों वाली ठंड नहीं आई है।

अगले कुछ दिनों में भी ठंड आने की संभावना नहीं है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाएगा। छठ पूजा का तीसरा दिन है, आज डूबते हुए सूर्य को शाम के समय अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में जानिए कि आज सूर्यास्त और कल सूर्योदय आपके जिले में कितने बजे होगा।

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क था। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए थे। धीमी रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान नीचे नहीं जा रहा है। इस वजह से मौसम में ठंडक नहीं बढ़ रही है। फिलहाल अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

“मैं सरकारी स्कूल में बोरा पर बैठकर पढ़ाई कर बना DSP”, रोसड़ा में मोटिवेशनल सेमिनार सह सम्मान समारोह में बोले प्रभात रंजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/रोसड़ा : गांव के किसान परिवार के बच्चें…

57 मिनट ago

DBKN काॅलेज नरहन में NSUI से जुड़े छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चौथे दिन रखा उपवास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : डीबीकेएन कॉलेज नरहन में…

1 घंटा ago

होली मिशन स्कूल के चारों ब्रांच में चार दिवसीय समर कैंप का किया गया शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर, सतमलपुर,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रोजगार मेले का आयोजन, सांसद शांभवी चौधरी ने किया उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज कैंपस में…

2 घंटे ago

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले गरमाई सियासत, क्यों टेंशन में हैं BJP?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी दिनों में बिहार…

4 घंटे ago

बिहार: थाने के डेटा ऑपरेटर का फं’दे’ से लटका मिला श’व; थानाध्यक्ष पर परिजनों ने लगाया ह’त्या’ का आरोप

पूर्णिया के सरसी थाने में तैनात डेटा ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।…

4 घंटे ago