समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में उपचुनाव का रिजल्ट आज, चारों सीटों पर कौन मारेगा बाजी, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

बिहार की चार सीटों रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। गया, कैमूर और भोजपुर जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, उसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। चारों सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में रही।

कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अशोक सिंह से है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व विधायक अंबिका सिंह के भतीजे सुशील सिंह को टिकट देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया। जन सुराज से सुशील कुशवाहा ने भी यहां से चुनाव लड़ा।

IMG 20231027 WA0021

भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा उपचुनाव में बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत ने बीजेपी से चुनाव लड़ा है, उनके खिलाफ महागठबंधन सीपीआई माले के राजू यादव मैदान में हैं।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

गया जिले की इमामगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार के मंत्री संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के टिकट पर चुनाव लड़ीं। उनके खिलाफ आरजेडी ने रौशन मांझी को मैदान में उतारा।

IMG 20240904 WA0139

बेलागंज विधानसभा सीट पर जहानाबाद से आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की मनोरमा देवी के बीच मुकाबला है। जन सुराज और एआईएमआईएम ने मुस्लिम उम्मीदवारों को यहां से टिकट दिया था।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

इन चारों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था। चारों सीटों पर 52 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 58 प्रतिशत, तो सबसे कम तरारी में 50 फीसदी वोट पड़े थे।

Samastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02