समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नये राज्यपाल, विश्वनाथ अर्लेकर को बनाया गया केरल का गवर्नर

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य के राज्यपाल को बदल दिया है। बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बना दिया गया है। केंद्र सरकार ने बिहार के साथ देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपालों में बड़े बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत बिहार, केरल, मिजोरम, ओडिशा और मणिपुर में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल

केरल के राज्यपाल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने केरल में अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक क्षमता से पहचान बनाई थी।

IMG 20241130 WA0079

बिहार के राज्यपाल का तबादला केरल

बिहार के मौजूदा राज्यपाल विश्नवाथ अर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है। यह बदलाव राज्यपालों के पदों में अदला-बदली के हिस्से के रूप में किया गया है।

IMG 20241210 WA0016IMG 20230604 105636 460

जनरल विजय कुमार सिंह बने मिजोरम के राज्यपाल

केंद्र सरकार ने जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। जनरल सिंह ने अपने लंबे सैन्य करियर और प्रशासनिक अनुभव से पहचान बनाई है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

हरि बाबू कंभापति बने ओडिशा के राज्यपाल

ओडिशा में भी राज्यपाल बदले गए हैं। हरि बाबू कंभापति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे अपने राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

IMG 20240904 WA0139

अजय कुमार भल्ला बने मणिपुर के राज्यपाल

मणिपुर में भी प्रशासनिक बदलाव करते हुए अजय कुमार भल्ला को राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। भल्ला अपने प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व के लिए पहचाने जाते हैं।

FB IMG 1734934920456IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02