समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का विमान पटना के आसमान पर 40 मिनट काटते रहा चक्कर,नहीं उतर पाया,लौटना पड़ा दिल्ली

पटना में बढ़ते ठंड और कुहासे का असर विमानों के परिचालन पर भी दिख रहा है। मंगलवार की देर शाम दिल्ली से आने वाले फ्लाइट घने कुहासे और कम विजिबिलिटी के चलते रनवे पर नहीं उतर सकी।

फ्लाइट 40 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इस फ्लाइट में देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे। एटीएस के मना करने के बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली भेजने का फैसला किया गया। पटना एयरपोर्ट पर मंत्री को लेने आया काफिला खाली हाथ ही लौट गया।

IMG 20241130 WA0079

आसमान में चक्कर लगाती रही फ्लाइट

दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5008 को वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया है। इस फ्लाइट को दिल्ली से 7:10 में उड़ान भरना था। लेकिन वहां भी कुहासे की वजह से यह फ्लाइट 1 घंटे 30 मिनट लेट देर वहां से चल पटना के लिए उड़ी। 8:40 से उड़ कर यह फ्लाइट 10 बजे पटना के रेंज में पहुंची। पायलट ने एटीसी से फ्लाइट को उतारने की परमिशन मांगी। लेकिन उस समय एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी 1000 से बहुत कम थी।

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

एटीसी ने फ्लाइट को उतरने से रोक दिया। फिर फ्लाइट आसमान में ही पटना के चक्कर लगाने लगी। इधर विजिबिलिटी कम होते होते 400 मीटर आई गई। इधर पायलट लगातार एटीसी से फ्लाइट को उतारने की परमिशन मांगते रहे। 10:40 में एटीएम ने फ्लाइट उतरने की इजाजत नहीं दी। फ्लाइट वापस दिल्ली भेज दिया गया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

152 पैसेंजर दिल्ली से आ रहे थे

दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5008 में दिल्ली से कुल 152 पैसेंजर यात्री आ रहे थे। इसी फ्लाइट को पटना से 160 यात्रियों को लेकर वापस जाना था। लेकिन यह फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतर ही नहीं सकी। पटना एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट का इंतजार कर रहे असंतुष्ट यात्रियों को सीआईएसएफ समझाकर वापस अपने घर भेज दिया। वहीं दूर से आए यात्रियों को होटल में एयरलाइंस कंपनी की तरफ से रखवाया गया है।

IMG 20240904 WA0139

मुंबई से आने वाली फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट हुई

वहीं मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट 6ई 5173 को लखनऊ डायवर्ट किया गया है। यह भी पटना के ऊपर कुछ देर तक चक्कर लगाती रही। इस फ्लाइट को मुंबई से 6:05 बजे उड़ कर पटना 8:30 में आना था। फ्लाइट एक घंटा लेट पटना पहुंचा।

IMG 20241218 WA0041

लेकिन एटीसी ने कम विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट को उतरने से मना कर दिया। इस फ्लाइट में तेल की उपलब्धता देखते हुए बिना समय बिताए इस फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट से 160 यात्री पटना आने वाले थे। पटना से इसमें 165 यात्री सवार होने वाले थे।

IMG 20250113 WA0225IMG 20230818 WA0018 02