समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के कुख्यात डकैत सुशील मोची का एनकाउंटर, 2 लाख के ईनामी को देर रात पुलिस ने मार गिराया

बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस एनकाउंटर में एक कुख्यात डकैत को पुलिस ने मार गिराया है। पूर्णिया में बायसी के ताराबाड़ी के समीप पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। मारे गए डकैत सुशील मोची की तलाश बिहार पुलिस के साथ साथ बंगाल पुलिस को भी थी। उस पर दो लाख का ईनाम रखा गया थ। बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के केस दर्ज थे। दोनों राज्यों की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। लेकिन शुक्रवार की अहले सुबह पूर्णिया पुलिस ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक डकैत सुशील मोची पिछले साल जनवरी महीने में जेल से छूटकर आया था। वह रौटा के अन्नगढ़ इलाके का रहने वाला था। उसके ऊपर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसका शव भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना जंगल के आग की तरह इलाके में फैल गई। घटना स्थल पर काफी भीड़ जुटी है।

IMG 20241130 WA0079

मारा गया डकैत सुशील मोची पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। जिले की पुलिस एवं एसटीएफ ने यह कार्रवाई बायसी थाना के ताराबाड़ी में देर रात की है। इस कुख्यात पर बिहार और बंगाल में डाके के दर्जन भर से ऊपर मामले दर्ज होने की बात सामने आ रही है।

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

जानकारी देते हुए बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश का पैतृक घर अनगढ़ थाना क्षेत्र में है। परन्तु यहां से वह बंगाल में शिफ्ट कर गया था। वहीं से वह गैंग संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसपर दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था। पिछले साल जनवरी में जेल से बाहर होने के बाद लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम वह अंजाम दे रहा था।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

गौरतलब है कि बायसी थाना क्षेत्र में दो महीने पहले कुख्यात डकैत बाबर को भी पुलिस ने एनकाउंटर मे ढेर कर दिया था। किशनगंज का मूल निवासी बाबर भी बंगाल में शरण लेकर वहां से गैंग संचालित कर रहा था।

IMG 20240904 WA0139FB IMG 1734934920456IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02