Bihar

लालू को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कहने पर गरमाई सियासत, RJD ने ग्रैंड फादर की याद दिला कसा तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान पर सियासत गरमा गई है। दरअसल दिलीप जायसवाल ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कह दिया था और कहा था कि इस नाम से उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए। अब इसपर अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने दिलीप जायसवाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ का पुरस्कार जरूर मिलना चाहिए।

अगर इस अवार्ड का प्रावधान नहीं है तो कर देना चाहिए क्योंकि भारत का इतिहास इन्होंने गंदा कर दिया है। संतोष सिंह ने कहा, ‘हां बिल्कुल इनको ’फादर ऑफ क्राइम’ का पुरस्कार मिलना चाहिए। अगर संविधान में इसका प्रावधान नहीं है तो कर देना चाहिए क्योंकि भारत का इतिहास इन्होंने गंदा किया है। सिर्फ बिहार का ही नहीं जंगलराज को जिसने देखा है वो बिहार आने से आज भी डरते हैं। इसलिए बीजेपी अध्यक्ष ने सही ही कहा है कि इनको फादर ऑफ क्राइम का अवार्ड मिलना चाहिए।’

JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘सच कड़वा जरुर होता है। माननीय उच्च न्यायालय ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के राज को जंगलराज कहा था। हम तो आतंक राज कहते थे। तो अगर अपराध के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान नहीं बल्कि अति विशिष्ठ योगदान के लिए किताब लिखा जाएगा तो इसमें लिखा जाएगा कि लालू प्रसाद यादव इस विशेष पुरस्कार के लिए चयनित होंगे।’

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘क्राइम के ग्रैंड फादर तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ही हैं। यह बात तो दिलीप जायसवाल को मालूम ही होगा। क्योंकि जो गुजरात में हुआ क्रूरतापूर्ण वो रोंगटा खड़ा कर देता है। मालेगांव में हुआ वो रोंगटा खड़ा कर देता है तो ग्रैंड फादर तो आप ही के यहां हैं। अगर पुरस्कार मिलना होगा तो इन लोगों को मिलेगा।’

Avinash Roy

Recent Posts

प्रश्न पत्र के गोपनीयता की जिम्मेवारी किसकी ? समस्तीपुर के RSB इंटर विद्यालय में फेंका पड़ा प्रश्न पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित…

48 मिनट ago

समस्तीपुर लचका पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव बरामद, कुछ ही दूरी पर उपलाता मिला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के बूढी गंडक नदी…

2 घंटे ago

जेडीयू में वहीं होगा जो नीतीश कुमार चाहेंगे; निशांत की राजनीति में एंट्री के सवाल पर बोले विजय चौधरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे…

2 घंटे ago

नीतीश के बेटे निशांत रानीति में आ गए? क्या कहता है JDU दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे इंजीनियर निशांत कुमार ने अपनी राजनीतिक पारी की…

5 घंटे ago

नशे में युवक को पीट रहे शराब कारोबारी छोटू सिंह की हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौ’त और दो गंभीर रूप से ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago