समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

CM नीतीश और लालू प्रसाद पर अश्लील गीत गाने का आरोप, गायक सूरज सिंह गिरफ्तार

बिहार में चर्चित गायक सूरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गायक सूरज सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर अश्लील गीत गाने का आरोप है। नवादा पुलिस ने गायक सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर बनए गए अश्लील गाने की जानकारी वरीय अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की है।

IMG 20241130 WA0079

बिहार में भोजपुरी गीतों को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन कई बार इन गीतों के जरिए अश्लीलता परोसने के आरोप भी लगते रहते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें भोजपुरी गीत के बहाने अश्लीलता परोसा गया है। इस गीत में सीएम नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर अश्लील टिप्पणी की गई है। बताया जा रहा है कि होली पर्व को लेकर यह गीत बनाया गया है।

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर इस गीत को सुनने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने गायक पर कार्रवाई की मांग भी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने को लेकर जदयू ने भी ऐतराज जताया है। जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह ने इस गाने पर आपत्ति जताई है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02