समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नेपाल में आधी रात कांपी धरती, बिहार के कई जिलों में भी महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

IMG 20241130 WA0079

नेपाल में आज शुक्रवार 28 फरवरी को तेज भूकंप से लोग हिल उठे। इसकी तीव्रता 5.5 रही। भूकंप के झटके बिहार में भी महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल का बागमती क्षेत्र था। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप सुबह 2:36 बजे आया। इसकी गहराई धरती से 10 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले असम और लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। म्यांमार में भी 26 फरवरी को भूकंप आया था। भूकंप धरती की प्लेटों के टकराने से आते हैं।

बिहार में भूकंप के झटके

नेपाल में शुक्रवार की तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के बागमती क्षेत्र में धरती के 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 2:36 बजे आया। भूकंप के झटके बिहार के कई जिलों में भी महसूस किए गए। राजधानी पटना समेत कई जगहों पर लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। पटना के अलावा अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर समेत कई जिलों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

NCS ने दी पूरी जानकारी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में 27.79 N अक्षांश और 85.75 E देशांतर पर था। गहराई 10 किलोमीटर थी। NCS ने लोगों से ‘भूकंप ऐप’ डाउनलोड करने की भी सलाह दी है। ताकि भूकंप से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिल सके। हालांकि देर रात ढाई बजे का समय होने के कारण ज्यादातर लोगों नींद में थे, इसलिए कई लोगों को इसका पता भी नहीं चला।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

झटकों से दहशत में आए लोग

अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें लोग अपने घरों से बाहर निकलते दिख रहे हैं। यह हाल ही में नेपाल में आया सबसे तेज भूकंप है। हालांकि, हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय रूप से सक्रिय है और यहां छोटे-मोटे भूकंप आते रहते हैं। लेकिन इतनी तीव्रता वाला भूकंप कुछ समय बाद आया है। जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

हाल ही में बिहार-दिल्ली में आया था भूकंप

नेपाल के अलावा, हाल ही में भारत के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम के मोरीगांव में 2:25 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी गहराई 16 किलोमीटर थी। लद्दाख में भी बुधवार शाम करीब 5:36 पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इन भूकंपों से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पड़ोसी देश म्यांमार में भी 26 फरवरी को 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। इससे भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02