रोहतास जिले के संझौली प्रखंड के जिगनी ग्राम में एक अद्भुत प्रेम कहानी सामने आई है, जहां 85 वर्षीय अवध बिहारी पांडेय और उनकी 83 वर्षीय पत्नी देवमातो देवी ने जीवनभर साथ निभाने की कसम को अंतिम सांस तक निभाया। शादी के बाद लगभग साढ़े छह दशक तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद दोनों ने आधे घंटे के अंतराल पर ही प्राण त्याग दिए।
माता-पिता के प्रेम और अटूट संबंध को उनके दोनों पुत्रों ने तब और भी मजबूत कर दिया, जब दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर बक्सर के मुक्तिधाम में किया गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।
दंपती के बड़े पुत्र कमलेश पांडेय के अनुसार, शनिवार की सुबह उनके पिता अचानक गिर पड़े और उन्हें हल्की चोट आई। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में जब मां को पिता की मौत की खबर मिली, तो उन्होंने भी तुरंत आंखें बंद कर लीं। घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी भी मृत्यु हो गई।
गांव के लोग इस घटना को सच्चे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं। अवध बिहारी पांडेय और उनकी पत्नी का जीवन और मृत्यु यह दर्शाती है कि सच्चा प्रेम केवल जीवनभर साथ निभाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अंतिम सांस तक साथ देता है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के लोग इस बुजुर्ग दंपती की यादों को सहेजने और उनके प्रेम को प्रेरणा के रूप में देखने की बात कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बुजुर्ग दंपती ने वेलेंटाइन वीक में हमसफर प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। गांव के लोग इसे सच्चे प्रेम की परिभाषा बता रहे हैं। गांव के बुजुर्ग रासबिहारी पांडेय ने बताया कि ऐसी घटनाएं केवल फिल्मों में देखने को मिलती हैं, लेकिन यहां एक वास्तविक प्रेम कहानी लिखी गई। अंतिम संस्कार में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए और इस अनोखे प्रेम को श्रद्धांजलि दी।
दोनों पुत्रों का कहना है कि माता-पिता के प्रेम ने पूरे परिवार को प्रेरणा दी है। आज भी उनके परिवार में आपसी प्रेम और एकता बनी हुई है। गांव से लेकर बक्सर तक शव यात्रा के दौरान इस अनोखे प्रेम की कहानी चर्चा का विषय बनी रही।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के बूढी गंडक नदी…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे इंजीनियर निशांत कुमार ने अपनी राजनीतिक पारी की…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…