समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: वेलेंटाइन डे पर पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंची युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, धर्म बदलकर की थी शादी

बेगूसराय में वेलेंटाइन डे पर अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। जहां प्रेमी को पाने के लिए मुस्लिम धर्म छोड़ हिन्दू बनी एक युवती प्रेमी से पति बने युवक के घर रहने के लिए पुलिस के साथ पहुंच गई। इस दौरान ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं हुए और दोनों पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। महिला का दावा है कि उसने हिन्दू रीती रिवाज के साथ अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की है। इस वेलेटाइन डे पर पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका और लड़के के परिवार वालो के साथ घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

युवती को प्रेमी ने दिया धोखा

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार वार्ड नंबर 13 की रहने वाली रोजी प्रवीन सामान्य लड़की की तरह अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहती थी। उसका लक्ष्य दरोगा बनना था और वो इसके लिए जी जान से लगी हुई थी। तभी उसकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और उसकी नजरे एक लड़के से चार हो गई। बड़े-बड़े सपने देखने वाली रोजी प्रवीन को यह नहीं पता था की जिसके लिए वो अपना धर्म तक परिवर्तन तक सब कुछ छोड़ रही है वही प्रेमी उसे एक दिन सड़क पर लाकर खड़ा कर देगा।

IMG 20241130 WA0079

2012 में युवक से हुई थी मुलाकात

दरअसल, रोजी प्रवीन जब दरोगा की तैयारी कर रही थी तभी 2012 में उसकी मुलाकात नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अझौर गांव के मंतेश कुमार से हुई। जिसके बाद दोनों ने साथ जीने और मरने की कसम खाते हुए एक-दूसरे के हो गए। यह रिश्ता छः सालों तक चला लेकिन दो अलग-अलग धर्म के होने के कारण लड़की के परिवार के लोगों ने इसका विरोध जताया तो दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए।

IMG 20250125 WA0063paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

इस बीच एक बार फिर लड़का लड़की से बात करने की जिद करने लगा और एक बार फिर से लड़का और लड़की के बीच रिश्ता कायम हो गया। इस तरह छः साल से यह रिश्ता आज तक कायम रहा। बाद में मंतेश ने लड़की के मां-बाप के मर जाने पर लड़की का खर्चा उठाता था। इस दौरान दोनों एक किराये के मकान में अलग रहने लगे। मंतेश शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

मुस्लिम से बनी हिंदू और कर ली शादी

लड़की ने दावा किया है कि उसन ने पिछले साल नौ सितम्बर को हिन्दू धर्म स्वीकार करते हुए उसके साथ कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी भी की है। पुलिस को दिए गए आवेदन मे प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि मंजेश उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और दूसरे के साथ भी अश्लील हरकत कहने को कहता था। इसका विरोध करने पर मंजेश और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

प्रेमी के परिजनों पर मारपीट का आरोप

लड़की ने अपने बयान में बताया कि रविवार को उसके प्रेमी ने उसे यह कहते हुए अपने घर पर बुलाया कि उसके घर पर उनका रिश्ता आ रहा है। इसलिए हम अपने पिता को शादी की बात बताना चाहते हैं। इसके बाद जब वह लड़का के घर पहुंची तो माहौल बदल गया। प्रेमी और उसके भाई और बहनों ने उसके साथ मारपीट की।

IMG 20241218 WA0041

पुलिस का सामने आया बयान

इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मामला सामने आया है। महिला थाना द्वारा बताया गया है कि लड़का अपनी पत्नी को रखने को तैयार है पर उसके परिवार के लोग मानने को तैयार हैं। महिला थाना द्वारा दोनों को काउंसलिंग के लिए दोनों को बुलाया गया है। लड़का द्वारा लड़की को साथ नहीं रखने पर आगे की विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02