बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 27 मार्च 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है. बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम (Bihar Board Results 2025) देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा.
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. बिहार बोर्ड हर साल यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया आयोजित करता है, जिसे 2016 से लागू किया गया है. बीएसईबी की टॉपर सत्यापन प्रक्रिया के तहत पहले टॉपर्स की सूची तैयार की जाती है, फिर उन छात्रों से संपर्क कर उन्हें पटना स्थित बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है.
बीते वर्षों में कब आया था बिहार बोर्ड का परिणाम?
परीक्षा वर्ष | परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि | परीक्षा समाप्त होने की अंतिम तिथि | परिणाम तिथि |
2020 | 3 फरवरी | 13 फरवरी | 25 मार्च |
2021 | 2 फरवरी | 13 फरवरी | 26 मार्च |
2022 | 1 फरवरी | 14 फरवरी | 16 मार्च |
2023 | 1 फरवरी | 11 फरवरी | 21 मार्च |
2024 | 1 फरवरी | 11 फरवरी | 23 मार्च |
2025 | 1 फरवरी | 15 फरवरी |
बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Bihar Board Result)
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (Bihar Board Result in Hindi) घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1 फरवरी से हुई थीं बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (Bihar Board Exam)
इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक हुईं, जिसमें करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसके बाद 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गईं और इनमें लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. सभी परीक्षाएं समय पर खत्म हो गईं थीं.
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत…
समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से आगामी…
समस्तीपुर : पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को उसके खाते से…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त…
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं,…
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के वक्फ संशोधन बिल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…