Bihar

बिहार STF ने किया एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूटने वाले बदमाश चुनमुन झा की मौत

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ के एनकाउंटर में कुख्यात लुटेरा चुनमुन झा ढेर हो गया। शनिवार अहले सुबह हुई मुठभेड़ में चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। अररिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पूर्णिया के चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड में वांछित था। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास शनिवार तड़के हुई। मुठभेड़ में एसटीएफ और पुलिस के 4 जवान घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूट कांड के वांछित अपराधी चुनमुन झा महीनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ और अररिया पुलिस को जानकारी मिली कि वह नरपतगंज के थलहा के पास छिपा हुआ है।

तड़के करीब करीब 3 बजे एसटीएफ और अररिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जहां अपराधियों और एसटीएफ के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल चुनमुन झा को सीने में कई गोलियां लगीं। घायल अपराधी को नरपतगंज पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चुनमुन झा को लगी 6-7 गोलियां

अररिया सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप कुमार ने अपराधी चुनमुन झा की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे 6 से 7 गोलियां लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा कि कुल कितनी गोलियां लगी हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार भी जख्मी हो गए हैं। घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज नरपतगंज अस्पताल में चल रहा है।

नरपतगंज के थलहा नहर के समीप हुए एनकाउंटर के बाद एसपी अंजनी कुमार, एसडीपीओ राम पुकार सिंह और सीडीपीओ मुकेश शाह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पंहुचे हैं। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपराधी अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव का रहने वाला था। एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में यह एनकाउंटर हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

होमगार्ड की बहाली के दौड़ के लिये समस्तीपुर जिले में चार मैदान चिन्हित, यहां पढ़ें पूरी खबर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार में होम गार्ड के 15…

8 hours ago

5वीं कक्षा की छात्रा को बैड-टच करने के मामले आरोपी हेडमास्टर भेजे गये जेल, DEO ने भी किया निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शहर के बहादुरपुर स्थित राजकीयकृत मध्य…

8 hours ago

समस्तीपुर जिला टाॅपर्स की सूची में बेटियों का रहा जलवा, बिहार बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में 8 छात्राएं व 2 छात्र शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का…

9 hours ago

समस्तीपुर: तीन तलाक देने को लेकर महिला ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के एनएच बंगरा थाना…

9 hours ago

दलसिंहसराय में सरदारगंज चौक के पास साइकिल सवार मजदूर को डंपर ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-122 के…

9 hours ago

बैंक खाते से 4 लाख 70 हजार रुपये धोखाधड़ी मामले में समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने बैंक…

10 hours ago