Bihar

बिहार STF ने किया एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूटने वाले बदमाश चुनमुन झा की मौत

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ के एनकाउंटर में कुख्यात लुटेरा चुनमुन झा ढेर हो गया। शनिवार अहले सुबह हुई मुठभेड़ में चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। अररिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पूर्णिया के चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड में वांछित था। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास शनिवार तड़के हुई। मुठभेड़ में एसटीएफ और पुलिस के 4 जवान घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूट कांड के वांछित अपराधी चुनमुन झा महीनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ और अररिया पुलिस को जानकारी मिली कि वह नरपतगंज के थलहा के पास छिपा हुआ है।

तड़के करीब करीब 3 बजे एसटीएफ और अररिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जहां अपराधियों और एसटीएफ के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल चुनमुन झा को सीने में कई गोलियां लगीं। घायल अपराधी को नरपतगंज पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चुनमुन झा को लगी 6-7 गोलियां

अररिया सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप कुमार ने अपराधी चुनमुन झा की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे 6 से 7 गोलियां लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा कि कुल कितनी गोलियां लगी हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार भी जख्मी हो गए हैं। घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज नरपतगंज अस्पताल में चल रहा है।

नरपतगंज के थलहा नहर के समीप हुए एनकाउंटर के बाद एसपी अंजनी कुमार, एसडीपीओ राम पुकार सिंह और सीडीपीओ मुकेश शाह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पंहुचे हैं। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपराधी अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव का रहने वाला था। एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में यह एनकाउंटर हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में निकली होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; कल से करें आवेदन

बिहार में होमगार्ड के 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर…

40 minutes ago

सेवाकाल में मरनेवाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को राहत, अब 25 साल तक मिलेगा सहायता अनुदान

बिहार में सेवाकाल में मृत होनेवाले पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अब 25 साल तक सहाय्य…

3 hours ago

सिंघिया थाने की पुलिस ने पांच युवकों को पिस्तौल के साथ हिरासत में लिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल दो…

5 hours ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हवलदार की हार्टअटैक से मौ’त, नहाकर बाथरूम से निकलने के बाद अचानक बेहोश होकर गिरे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सैयद…

5 hours ago

सत्तू बेचकर बेटी को काॅमर्स संकाय में बनाया समस्तीपुर जिला टॉपर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : इंटर काॅमर्स संकाय में जिला टॉपर कशिश भारती के पिता दलसिंहसराय मेन बाजार…

5 hours ago

समस्तीपुर मंडल : शहीद व बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनों का रूट डाइवर्ट, जानें क्या है कारण…

समस्तीपुर : आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के…

5 hours ago