Bihar

होली या अन्य मौकों पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की अब खैर नहीं, होगा कड़ा एक्शन, पुलिस ने दी चेतावनी

भोजपुरी गानों में बढ़ती अश्लीलता पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली गई है। होली या अन्य मौकों पर सार्वजनिक स्थानों पर ‘दोहरे अर्थ वाले’ भोजपुरी गाने बजाने वालों पर अब कड़ा एक्शन लिया जाएगा। बिहार पुलिस ने ऐसी हरकतें करनेवालों के कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। पुलिस ने बताया कि यह एक ‘ज्वलंत सामाजिक समस्या’ है, जो महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालने के साथ-साथ बच्चों की मानसिकता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

BNS की धाराओं के तहत दर्ज होगा केस

राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में इन गीतों को बजाने वाले लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को जारी किया गया यह सर्कुलर सभी महानिरीक्षकों (आईजी), उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) और रेलवे पुलिस को भेजा गया है।

द्विअर्थी भोजपुरी गीतों को बढ़ावा देने वालों की खैर नहीं

इस सर्कुलर के मुताबिक, “ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों और अश्लील तथा द्विअर्थी भोजपुरी गीतों को बढ़ावा देने वालों की पहचान करने के लिए पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो रिक्शा में जब महिलाएं इस तरह के अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गाने सुनती हैं तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है।”

निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सर्कुलर में बताया गया कि कभी-कभी ऐसे गाने बजने पर महिलाएं असुरक्षित भी महसूस करती हैं और इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह मुद्दा पहले भी विधानसभा में उठाया जा चुका है। कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने दो वर्ष पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और ऐसे गानों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। राज्य सरकार ने विधायकों को आश्वासन दिया था कि फिल्मों और सोशल मीडिया पर ‘अश्लील और दोहरे अर्थ वाले’ भोजपुरी गानों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश के बेटे निशांत रानीति में आ गए? क्या कहता है JDU दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे इंजीनियर निशांत कुमार ने अपनी राजनीतिक पारी की…

1 घंटा ago

नशे में युवक को पीट रहे शराब कारोबारी छोटू सिंह की हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौ’त और दो गंभीर रूप से ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर मिले शव की हुई पहचान, पत्नी ने कपड़े से पहचाना, होली की रात निकला था घर से…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के विशनपुर और भगवानपुर…

2 घंटे ago

साइंस से इंटर करने का खुशबू का सपना होगा सच, बायोलॉजी में मिला एडमिशन, धर्मेंद्र प्रधान ने की बात

राजधानी पटना के दानापुर की खुशबू को अब पढ़ाई में कोई भेदभाव का सामना नहीं…

4 घंटे ago

बजट सत्र का हिसाब-किताब: मां-बाप, बउआ से लेकर नौकरी तक, बजट चर्चा में क्या क्या हुआ?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है. अब…

5 घंटे ago