समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

गाय, बकरी और दीवार ने बनाई ‘मैडम जी’ की ऑनलाइन हाजिरी, खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप

IMG 20241130 WA0079

बिहार के बांका में ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी हो रही है। अधिकारी सख्ती कर रहे हैं, फिर भी शिक्षक सिस्टम को धोखा दे रहे हैं। धोरैया के एक स्कूल की शिक्षिका पूनम कुमारी ने तो हद ही कर दी है। वह हाजिरी में गाय, बकरी और दीवार की फोटो लगा रही हैं। इस मामले के सामने आने के बाद डीपीओ ने शिक्षिका से जवाब मांगा है। साथ ही, हाजिरी नहीं बनाने वाले कुछ और शिक्षकों से भी जवाब मांगा गया है।

ऑनलाइन हाजिरी में लगातार गड़बड़ी

दरअसल, बांका जिले में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में लगातार गड़बड़ियां मिल रही हैं। अधिकारी इन गड़बड़ियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन शिक्षक नए-नए तरीके खोजकर सिस्टम को धोखा दे रहे हैं। पहले शिक्षक देर से आते थे या जल्दी चले जाते थे। कुछ तो स्कूल की जगह ऑटो, रिक्शा या बस से ही हाजिरी लगा देते थे। अब तो कुछ शिक्षक जमशेदपुर, नवादा, भागलपुर, पटना, देवघर और गोड्डा जैसे जिलों से हाजिरी लगा रहे हैं।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

शिक्षिका पूनम कुमारी ने पार की सारी हदें

धोरैया के एक नए प्राथमिक विद्यालय, बगरोईया में शिक्षिका पूनम कुमारी ने तो सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी ऑनलाइन हाजिरी में अजीबोगरीब तस्वीरें दिख रही हैं। कभी गाय की फोटो होती है, तो कभी बकरी की। कभी सड़क की फोटो होती है, तो कभी दीवार की। 20 मार्च को उनकी हाजिरी में गाय और बछड़े की फोटो लगी थी। यह हाजिरी सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर लगाई गई थी। 21 मार्च को 9 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने आलमारी की फोटो लगाई। 23 मार्च को तो शिक्षिका की जगह बकरी के बच्चों की फोटो लगा दी गई। 18 मार्च को खाली कुर्सी की फोटो लगाकर हाजिरी लगा दी गई।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

डीपीओ ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा

इस मामले के सामने आने के बाद डीपीओ (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ ने कहा है कि शिक्षिका से पूछा गया है कि वह ऐसी तस्वीरें क्यों लगा रही हैं? इसी तरह, कुछ और शिक्षकों ने भी ई-शिक्षा कोष पर हाजिरी नहीं लगाई है। पीएस नयाडीह सिकानपुर रजौन के प्रधान बिंदेश्वरी यादव, बगरोईया की प्रभारी फूल कुमारी और एनपीएस ढोढियाटीकर फुल्लीडुमर के संजय कुमार दास से भी जवाब मांगा गया है। इन स्कूलों में किसी भी शिक्षक की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो रही है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02