बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक लापता लड़के को ढूंढ़ने के बदले उसके पिता से दो किलो लहसुन और 500 रुपयों की मांग की है। मामला मीनापुर थाना क्षेत्र का है। यहां पिपराहां गांव से 5 दिसंबर 2022 को लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले के संबंध में मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 दर्ज है, लेकिन पुलिस के द्वारा अब तक मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
लापता लड़के के पिता योगेंद्र भगत ने बताया कि उनका एकलौता पुत्र अजीत कुमार 5 दिसंबर 2022 को घर से सुबह करीब 5 बजे शहर के लिए निकला, जो आज तक वापस नहीं आया। मामले की सूचना पानापुर ओपी को दी गई, उसके बाद मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 दर्ज की गई, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब भी वह थाने पर जाते हैं, तो पुलिस पदाधिकारी गाली देकर व डांट फटकार कर वहां से भगा देते हैं। थाने के दरोगा ने कहा कि 2 किलो लहसुन और 500 रुपए लेकर आओ, तभी मामले में कार्रवाई की जायेगी।
लहसुन नहीं मिलने पर नहीं की कार्रवाई
लापता लड़के के पिता ने कहा कि उनके घर में 50 ग्राम भी लहसुन नहीं है, तब वह 2 किलो लहसुन कैसे दे सकते हैं। 2 किलो लहसुन और 500 रुपये नहीं मिलने पर दरोगा ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार मामलों के जानकार अधिवक्ता एस. के. झा के माध्यम से बिहार मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दाखिल की हैं।
सीआईडी जांच की मांग
मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने बताया कि यह पूरा मामला काफी पेचीदा है। इसको सुलझाने के बजाय पुलिस उलझाने का काम कर रही है। मामले में पुलिस को उच्चस्तरीय जांच करनी चाहिए, लेकिन पुलिस इसे लहसुन और रुपये के बीच उलझा रही है और मामले को रफा-दफा करने में लगी हैं। ऐसे मामले में सीआईडी जांच की जरूरत है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- ईद -उल-फितर के त्योहार को शांतिमय…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना में पदस्थापित स.अ.नि. अनोज…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबु] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बिहार बोर्ड मैट्रिक की…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला के चंदौली चौक चकहाजी…