Bihar

बिहार: 28 महीने में लापता युवक को नहीं ढूंढ़ पाई पुलिस, पिता थाने गए तो कहा- ‘2 किलो लहसुन और 500 रुपये लाओ तो कुछ करेंगे’

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक लापता लड़के को ढूंढ़ने के बदले उसके पिता से दो किलो लहसुन और 500 रुपयों की मांग की है। मामला मीनापुर थाना क्षेत्र का है। यहां पिपराहां गांव से 5 दिसंबर 2022 को लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले के संबंध में मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 दर्ज है, लेकिन पुलिस के द्वारा अब तक मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

लापता लड़के के पिता योगेंद्र भगत ने बताया कि उनका एकलौता पुत्र अजीत कुमार 5 दिसंबर 2022 को घर से सुबह करीब 5 बजे शहर के लिए निकला, जो आज तक वापस नहीं आया। मामले की सूचना पानापुर ओपी को दी गई, उसके बाद मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 दर्ज की गई, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब भी वह थाने पर जाते हैं, तो पुलिस पदाधिकारी गाली देकर व डांट फटकार कर वहां से भगा देते हैं। थाने के दरोगा ने कहा कि 2 किलो लहसुन और 500 रुपए लेकर आओ, तभी मामले में कार्रवाई की जायेगी।

लहसुन नहीं मिलने पर नहीं की कार्रवाई

लापता लड़के के पिता ने कहा कि उनके घर में 50 ग्राम भी लहसुन नहीं है, तब वह 2 किलो लहसुन कैसे दे सकते हैं। 2 किलो लहसुन और 500 रुपये नहीं मिलने पर दरोगा ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार मामलों के जानकार अधिवक्ता एस. के. झा के माध्यम से बिहार मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दाखिल की हैं।

सीआईडी जांच की मांग

मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने बताया कि यह पूरा मामला काफी पेचीदा है। इसको सुलझाने के बजाय पुलिस उलझाने का काम कर रही है। मामले में पुलिस को उच्चस्तरीय जांच करनी चाहिए, लेकिन पुलिस इसे लहसुन और रुपये के बीच उलझा रही है और मामले को रफा-दफा करने में लगी हैं। ऐसे मामले में सीआईडी जांच की जरूरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: मध्यान भोजन में मिला कीड़ा, अभिभावकों ने जमकर काटा बवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ…

3 hours ago

समस्तीपुर में 6 अप्रैल तक अधिकतम तापमान के 39 डिग्री जाने के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत…

3 hours ago

समस्तीपुर नगर निगम का 241 करोड़ 38 लाख का बजट पास

काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर निगम समस्तीपुर का आगामी वित्तीय वर्ष (2025-26 ) का…

3 hours ago

विभूतिपुर में अज्ञात बाइक से पुलिस ने कारतूस और खोखा किया बरामद, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

4 hours ago

प्राथमिक विद्यालय बड़कुरवा में लगा सबमर्सिबल चोरी, जांच में जुटी विभूतिपुर थाने की पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- थाना क्षेत्र के महम्मदपुर…

4 hours ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलसंडी डीह में सत्र प्रारंभ होने पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पुष्प देकर किया स्वागत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े    समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- एक अप्रैल को…

4 hours ago