Bihar

समस्तीपुर स्टेशन से बिगड़ने लगी तबीयत, मुजफ्फरपुर जाते-जाते मासूम बच्चे की मौत, मां ने गोद में शव रख 158 किलोमीटर का सफर किया

बिहार के सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन के जनरल कोच में गुरुवार को नाक से खून आने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। बीमार होने पर मां अपने बेटे को इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रही थी। मगर बीच सफर में ही उसने दम तोड़ दिया। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर जब डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया, तो महिला अपने मासूम बेटे को लेकर वापस सहरसा के लिए निकल गई। वह अपने बच्चे के शव को गोद में ही रखकर 158 किलोमीटर दूर बस से सहरसा ले गई।

बच्चे का नाम युवराज था। उसकी मां मधुबनी जिले की निवासी रीता देवी उर्फ अहिल्या देवी उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही थी। वह सहरसा में ट्रेन में सवार हुई थी। समस्तीपुर से ट्रेन के खुलने के बाद बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी। इसकी सूचना मुजफ्फरपुर जंक्शन के आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने ट्रेन के पहुंचने से पहले रेल डॉक्टर शालीग्राम चौधारी को बुला लिया था। लेकिन, मुजफ्फरपुर पर जांच के दौरान बच्चा मृत पाया गया।

बच्चे की मां अपनी परिचित महिला के साथ सफर कर रही थी। रीता ने बताया कि वह मूलत: मधुबनी के जयनगर थाना के सेली वेली की रहने वाली हैं। वर्तमान में उसके परिजन सहरसा स्टेशन के पास किराये के मकान में रहते हैं। पति विष्णुदेव महतो उर्फ विष्णु कुमार मजदूरी करते हैं। वह सहरसा से ट्रेन में चढ़ी थीं। जनरल का टिकट भी उनके पास से मिला है।

गोद में शव रख बस से ले गई

रीता ने पुलिस को बताया कि उसका बच्चा बीमार था। वह सहरसा से नई दिल्ली उसके इलाज के लिए जा रही थी। समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर तक वह बच्चे को गोद में रखकर ही लाई थी। मौत होने के बाद वह बस में सवार होकर 158 किलोमीटर दूर सहरसा स्थित अपने घर चली गई। इस दौरान वह अपने बेटे के शव को अपनी गोद में ही रखे रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जंक्शन से चार बाल मजदूर मुक्त, दो ट्रैफिकर गिरफ्तार, अहमदाबाद में होटल में काम के लिए ले जाये जा रहे थे बच्चे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस के सहयोग से चार…

1 hour ago

पूर्वांचल व मौर्य सहित तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- यात्री सुविधा के उन्नयन एवं परिचालनिक…

2 hours ago

छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मेयर ने कहा- “शिक्षा के प्रकाश से ही समाज को मिलता है जीवन”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा गांव…

3 hours ago

विभूतिपुर से एक साथ गायब हुए चार किशोर दिल्ली में जामा मस्जिद के समीप से बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र…

4 hours ago

समस्तीपुर में 22 डॉक्टरों पर गिरफ्तारी वारंट किया गया जारी, जानें क्या है पूरा मामला…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : विभिन्न मामलों में गवाही से लगातार…

4 hours ago

समस्तीपुर पटेल मैदान में अनाधिकृत रूप से चल रहा ट्रेनिंग कैंप बना उपद्रव का केंद्र, नशेड़ियों का अड्डा भी सक्रिय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल पर स्थित…

4 hours ago