समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; प्रेमी से बात करती पकड़ी गई, तो मार ही डाला

IMG 20241130 WA0079

बिहार के वैशाली जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जब होली के दिन फोन पर बात करने के विवाद को लेकर पत्नी इस कदर गु्स्साई, कि उसने चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसे बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। जिसका पति ने विरोध किया, इसी बात से भड़की पत्नी ने पति को ही मार डाला। घटना करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव की है

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया। महिला से गहन पूछताछ के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के फोन बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति-पत्नी के बीच विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। इसी बात को लेकर पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। ‌पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।‌

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

‌वहीं एसडीपीओ गोपाल मंडल का कहना है कि होली के दिन पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर हमला कर दिया था। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02