Bihar

अलकतरा घोटाला: बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत 5 को 3-3 साल की सजा, 28 साल बाद आया फैसला

चर्चित अलकतरा घोटाला मामले में रांची की विशेष अदालत ने फैसला सुना दिया है। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने बहुचर्चित अलकतरा घोटाला मामले में 28 साल बाद आरोपियों को सजा सुनाई है।

अदालत ने इस मामले में बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत 5 को 3-3 साल जेल की सजा सुनाई है। यही नहीं सभी दोषियों पर 15-15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अलकतरा घोटाला का मामला साल 1994 का है। अदालत ने सात आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी भी कर दिया है।

विशेष अदालत ने मामले में इलियास हुसैन, शहाबुदीन, पवन कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल और विनय कुमार सिन्हा को 3-3 साल की सजा सुनाई है। बरी किए जाने वाले 7 आरोपियों में जी. रामनाथ, एसपी माथुर,तरुण गांगुली, रंजन प्रधान और सुबह सिन्हा और एमसी अग्रवाल शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 1994 के अलकतरा घोटाला मामले में अलकतरे की भारी मात्रा झारखंड में सप्लाई की जानी थी। इसमें कागजों पर अलकतरे की सप्लाई को दिखाया गया लेकिन असल में कोई आपूर्ति नहीं की गई थी। यहां तक कि अलकतरा सप्लाई किए जाने के फर्जी दस्तावेज भी बना दिए गए। जांच में यह पाया गया कि कागजात में जिस अलकतरे की सप्लाई दिखाई गई थी उसकी सप्लाई की ही नहीं गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के 88 हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन स्थगित, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी…

2 hours ago

समस्तीपुर के श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में तीन दिवसीय 58वां वार्षिकोत्सव समारोह शुरू

समस्तीपुर : शहर के गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में सोमवार से…

4 hours ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ में 10वें दीक्षांत समारोह सह वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

समस्तीपुर : शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ में दसवें दीक्षांत समारोह सह वार्षिकोत्सव…

4 hours ago

रूपनारायणपुर बेला में अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे समस्तीपुर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन

समस्तीपुर : विगत दिनों रूपनारायणपुर बेला पंचायत के वार्ड संख्या-4 में चंदन साह, संतोष साह…

4 hours ago

प्रत्येक महादलित टोला में लगेगा विशेष विकास शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ

समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी सभागार में सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय…

5 hours ago

विभूतिपुर में फंदे से लटककर नवविवाहिता ने अपनी जीवन-लीला की समाप्त, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया ह’त्या का आरोप

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहबीव वार्ड संख्या-15 मालिकाना टोला में एक…

5 hours ago