Bihar

पति के गर्लफ्रेंड के विरोध पड़ा महंगा: सुरभि राज म’र्डर का सस्पेंस खत्म; पति, देवर और महिला स्टाफ समेत पांच गिरफ्तार

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

बिहार की राजधानी पटना में एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की अस्पताल के सेकंड फ्लोर चेंबर में शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरभि हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गर्लफ्रेंड को लेकर अस्पताल की डायरेक्टर सुरभि राज की हत्या उनके पति और दोस्तों ने ही मिलकर की थी।

पति समेत ये पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सुरभि के पति सहित उनकी गर्लफ्रेंड और तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में एशिया अस्पताल की महिला स्टाफ, सुरभि राज के पति राकेश रोशन उर्फ चंदन, रमेश कुमार उर्फ अतुल कुमार, अनिल कुमार एवं मसूद आलम शामिल हैं।

22 मार्च को हुई थी सुरभि राज को मारी गई थी गोली

पुलिस इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश झा ने बताया कि 22 मार्च (शनिवार) की शाम के वक्त अगम कुआं थाना को सूचना मिली थी कि धनुकी मोड़ स्थित एशिया अस्पताल की डायरेक्टर सुरभि राज की अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी।

इलाज के दौरान हो गई थी मौत

पुलिस ने कहा कि घायल अवस्था में उन्हें पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सुरभि राज के पिता राजेश सिंह के बयान के आधार पर अगम कुआं थाना में मामला दर्ज कर छानबीन के लिए एक टीम का गठन किया था।

पति के गर्लफ्रेंड का विरोध कर रही थी सुरभि राज

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने कहा कि इस मामले में कई लोगों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई की सुरभि राज के पति राकेश रोशन उर्फ चंदन का अस्पताल की एक गर्लफ्रेंड से संबंध चल रहा था। इसको लेकर सुरभि राज इसका विरोध करती थी। बताया जा रहा है कि उस दिन सुरभि राज अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन करने लगी। इसी क्रम में नाराज पति ने घटना को अंजाम दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में कन्हैया कुमार की यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट व SDO कार्यालय की दीवार पर NSUI का निशान बनाने पर FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के 'पलायन…

4 hours ago

दरभंगा व आनंद विहार के बीच 2 अप्रैल को वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, वहीं मौर्यध्वज एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के…

4 hours ago

समस्तीपुर रेल मंडल में चलने वाली दो जोड़ी DEMU पैसेंजर ट्रेन MEMU में परिवर्तन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल में चलने वाली दो…

5 hours ago

समस्तीपुर मंडल : मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 4 हजार 995 यात्रियों से 38.63 लाख की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट व…

5 hours ago

BRB कॉलेज समस्तीपुर की अश्मिता को डिफेंस में जाकर देश सेवा करने की इच्छा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा…

6 hours ago

शहर के विवेक विहार मोहल्ले में अज्ञात चोरों द्वारा बंद घर से नगद व आभूषण सहित लगभग 8 लाख की चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार…

6 hours ago