समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में बारिश का कहर, वज्रपात से 20 लोगों की दर्दनाक मौत, इन जिलों में आंधी-तूफान ने मचायी तबाही

IMG 20241130 WA0079

अप्रैल महीने में ही गर्मी से हो रही परेशानी पर मेघ की फुहार से लोगों की राहत मिली है। गुरुवार को समस्तीपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बेतिया, पूर्णिया, वैशाली समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर झमाझम तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिला।

हालांकि किसानों के लिए इस समय की बारिश नुकसानदेह है क्योंकि रबी की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा है। तेज हवा से आम और लीची की फसल को भी नुकसान हो रहा है। बारिश से तंबाकु की फसल की भी काफी क्षति हई है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस बीच मौसम विभाग की रिपोर्ट में राज्य के आठ जिलों में 12 अप्रैल तक मेघगर्जन और वज्रपात से साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। राज्य के कई जिलों में ठनका की चपेट में आने से 20 लोगों की मौत की खबर है। मौम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। खासकर किसानों को खेती कार्य के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250330 WA0081IMG 20230818 WA0018 02