Bihar

पटना के बेऊर जेल में छापेमारी से हड़कंप, कुख्यात रवि गोप के वार्ड से मिले 4 स्मार्टफोन; जानें और क्या-क्या हुआ बरामद

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

पटना के बेऊर केंद्रीय कारा में रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। नए जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में कुख्यात अपराधी रवि गोप के गोदावरी खंड से चार स्मार्टफोन और दो चार्जर बरामद किए गए।

मोबाइल इस्तेमाल करने की सूचना मिली थी

जेल अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि रवि गोप जेल के अंदर से मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इस सूचना पर दोपहर करीब 2 बजे जेल अधिकारियों और सिपाहियों के साथ गोदावरी खंड में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

छापेमारी के दौरान करीब दो घंटे तक कैदियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कैदी समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक दोपहर में छापेमारी क्यों की जा रही है।

बेऊर थाने में एक और मामला दर्ज 

जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल मैनुअल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जेल प्रशासन ने बरामद सामान की सूची बनाकर बेऊर थाने में रवि गोप के खिलाफ एक और मामला दर्ज करा दिया है। जेल में सर्च ऑपरेशन और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

करोड़ों के चोरी मामले का खुलासा, महिला समेत 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण व नगदी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट…

3 hours ago

होमगार्ड बहाली: समस्तीपुर में पहले दिन दौड़ में 700 में से 491 अभ्यर्थी हुए शामिल, 95 चयनित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : जिले में होमगार्ड बहाली को लेकर…

3 hours ago

समस्तीपुर: पशु चिकित्सक की तीनों पुत्री का एक साथ बिहार पुलिस कांस्टेबल में चयन, हर्ष

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के बनहैती में…

3 hours ago

शराब सेवन कर बारात जा रहे 8 लोगों को विभूतिपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- स्थानीय पुलिस द्वारा चलाये…

4 hours ago

बिहार में इस मां ने 15 बच्चों को दिया जन्म, 14 की मौत, 15वें बच्चे को डॉक्टरों ने बचाया

बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है, जिसने अब…

7 hours ago

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री…

8 hours ago