Bihar

बिहार में कांग्रेस जिलाध्यक्षों को मिला बड़ा पॉवर, टिकट बंटवारे में की होगी अहम भूमिका; कैंडिडेट हारा तो तय होगी जिम्मेदारी

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

कांग्रेस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का दौर फिर से लौटने वाला है। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद इंदिरा के पोते एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही है। राहुल ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट बांटने का फॉर्मूला बताया है। इसके तहत कांग्रेस टिकट बंटवारे में अपने जमीनी स्तर के नेताओं के सुझाव को तरजीह देगी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इस बार प्रत्याशी चयन में जिलाध्यक्षों की भूमिका अहम होगी। माना जा रहा है कि यह फॉर्मूला अगर बिहार चुनाव में सफल होता है तो कांग्रेस अन्य राज्यों में भी इसे अपनाएगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ दिल्ली में शुक्रवार को बिहार के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि दिवंगत इंदिरा गांधी के कार्यकाल तक विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों का चयन का काम जिलाध्यक्ष करते थे। इसके बाद राजीव गांधी के कार्यकाल से कैंडिडेट चयन काम जिलाध्यक्षों से छीनकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों को दे दिया गया। सोनिया गांधी का दौर आते-आते टिकट बांटने का काम एआईसीसी और सीईसी यानी आलाकमान से होने लग गया।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्षों को भी अब प्रत्याशियों के चयन मे सीईसी (कांग्रेस कार्यसमिति) की बैठक में बुलाया जाएगा। उन्हें हर महीने बैठक करनी होगी। कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिलाध्यक्षों द्वारा आयोजित बैठक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना अनिवार्य होगा। इन बैठकों में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, एमएलसी और पूर्व एमएलसी को भी उपस्थित रहना जरूरी होगा।

जिलाध्यक्ष बैठक का पूरा ब्योरा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को हर महीने भेजेंगे। जिलाध्यक्ष प्रखंड, बूथ और वार्ड कमेटी का गठन करेंगे। कमेटी के गठन के लिए विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को 6 महीने का समय दिया गया है। अगर तय समय में ऐसा नहीं हुआ तो जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले में 223 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, क्षेत्र में निवेश और रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर [अविनाश कुमार राय] :- बख्तियारपुर-ताजपुर मार्ग में…

32 minutes ago

सरायरंजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिशु के मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सरायरंजन :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की…

49 minutes ago

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताने वाले मंत्री विजय शाह को कोर्ट से कड़ी फटकार, हो सकती है सात साल की कैद

कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय…

8 hours ago

समस्तीपुर में फर्जी शिक्षक बहाली मामले में 16 मई को होगी सुनवाई, संबंधित प्रधानाध्यापकों को किया गया तलब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग ने विभूतिपुर प्रखंड में…

8 hours ago

बॉर्डर के लिए तैयार किए जा रहे ‘आयरन मैन’, जवानों की सुरक्षा के साथ दुश्मनों की बर्बादी की पूरी तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े DRDO Humanoid Robot: भारत-पाक तनाव और सीमा पर…

8 hours ago

CBSE 10वीं व 12वीं की परीक्षा परिणाम में विभूतिपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा…

9 hours ago