समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: खरगे की फ्लॉप रैली की गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी, कांग्रेस ने मनोज पांडेय को किया निलंबित

IMG 20241130 WA0079

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बक्सर के दलसागर में आयोजित सभा के फ्लॉप होने के बाद कार्रवाई की पहली गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी है। पार्टी द्वारा तत्काल प्रभाव से कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।

सभा के दौरान पार्टी नेताओं में आपसी समन्वय का घोर अभाव देखा गया था। रैली स्थल पर जितनी कुर्सियां लगाई गई थी, उसकी 10 प्रतिशत भीड़ भी नेता नहीं जुटा पाए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में लोगों को लाने की जगह बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर केवल अपना चेहरा चमकाने में ही व्यस्त देखे गए थे।

IMG 20250420 WA0005paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पार्टी ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक्शन भी ले लिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 20 अप्रैल को बक्सर के दलसागर खेल मैदान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें तैयारियों की घोर कमी और आपसी समन्वय का अभाव पाया गया। जिला कांग्रेस कमिटी ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन ठीक से नहीं किया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

जिसके चलते जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इसके बाद जिला कांग्रेस की राजनीति में सरगर्मी बढ़ने के साथी हड़कंप मच गया है। इसके अलावा अब भविष्य की राजनीति को लेकर अटकलें का बाजार भी गर्म हो गया है।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02