समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में अब डिप्टी मेयर को भी दफ्तर और गाड़ी मिलेगी, नीतीश सरकार ने मेयर जैसी सुविधाएं देने का ऐलान

IMG 20241130 WA0079

बिहार के नगर निगमों और नगर परिषदों में अब उपमहापौर और उपमुख्य पार्षद को महापौर और मुख्य पार्षद की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद अब उप महापौर और उप मुख्य पार्षद को वाहन की सुविधा भी मिलेगी। वर्तमान में राज्य में 19 नगर निगम और 88 नगर परिषद हैं। जिन नगर निकायों में उप महापौर-उप मुख्य पार्षदों को कार्यालय कक्ष, कार्यालय उपस्कर एवं कार्यालय परिचारी उपलब्ध नहीं है, वहां उन्हें ये सभी सुविधाएं मिलेंगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि नगर निगम एवं नगर परिषद के निर्वाचित उपमहापौर व उपमुख्य पार्षद को भी महापौर और मुख्य पार्षद के अनुरूप वाहन की सुविधा संबंधित जिला के जिला पदाधिकारी द्वारा निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाए।

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी उप महापौर व उप मुख्य पार्षदों की पुरानी मांग थी कि उन्हें वाहन उपलब्ध कराया जाए। सरकार ने उनकी मांग मान ली है, ताकि उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि हो और नगर निकायों का कार्य सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दिन-रात काम कर रही है। ऐसे में इन निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को वाहन की सुविधा मुहैया कराए जाने से उन्हें योजनाओं की जांच और निगरानी में सहूलियत होगी। इससे नगर निकायों की योजनाओं को ससमय पूरा कराने में मदद मिलेगी।

IMG 20250420 WA0005paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य के नगर निगमों और नगर परिषदों का क्षेत्रफल अधिक है, ऐसे में उप महापौर सह उप मुख्य पार्षद को भी वाहन की सुविधा उपलबध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार नगरपालिका अधिनियम में नगर निकायों के उप महापौर सह उप मुख्य पार्षद के पदीय दायित्व एवं कर्तव्य का उल्लेख किया गया है। चूंकि महापौर सह मुख्य पार्षद की अनुपस्थिति में उनके निहित शक्ति एवं कर्त्तव्य का निर्वहन उपमहापौर सह उप मुख्य पार्षद द्वारा किया जाता है। वे सशक्त स्थायी समिति के पदेन सदस्य होते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें वाहन कार्यालय, कार्यालय उपस्कर एवं परिचारी आदि की सुविधा उपलब्ध कराया जाना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

शहरीकरण को बढ़ावा दे रही राज्य सरकार

सरकार शहरीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत नगर निकायों का क्षेत्र विस्तार हो रहा है। इन क्षेत्रों में शहरों जैसी सुविधाएं विकसित होना अभी बाकी है। ऐसे में नगर विकास विभाग का मकसद है कि सभी क्षेत्रों में योजनाओं की निगरानी बढ़ाकर विकास कार्य समय से पूरा कराई जाए। इसलिए भी उपमहापौर को वाहन आदि की सुविधाएं दी गई हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

लंबे समय से रही मांग

महापौर और उपमहापौर का चुनाव अब सीधे जनता करती है। यानी चुनाव प्रत्यक्ष होता है। महापौर की अनुपस्थिति में सारा काम उपमहापौर को ही देखना होता है। ऐसे में उपमहापौर की ओर से लगातार मांग उठ रही थी कि उन्हें भी महापौर जैसी सुविधाएं दी जाए, ताकि कामकाज में बाधा न आए। इसको लेकर कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया था।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02