समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बारिश के साथ ओले भी गिरने के आसार, समस्तीपुर समेत बिहार के कई जिलों में कल से बदलेगा मौसम

IMG 20241130 WA0079

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने समस्तीपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में 7 से 11 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। सोमवार से अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ गरज-तड़क और कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक विभिन्न घटकों और पूर्वी हवा का सक्रिय प्रवाह होने के चलते बिहार में आद्रता में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण मौसम का मिजाज में बदलाव के आसार हैं। उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार के अधिकांश जिलों में 10 से 30 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इन जिलों में ओले गिरने की आशंका है

मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी जिले में एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई है। वहीं, सतही हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम में सतर्क रहने को कहा गया है।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना के बीच अधिकतम तापमान में गिरावट आने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 16.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी का पुपरी रहा, वहीं सबसे गर्म शहर 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास का डेहरी रहा। पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते दो दिनों में राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250330 WA0081IMG 20230818 WA0018 02